Aaj Ka Panchang 5 February 2023: ज्योतिष शास्त्र में हिन्दू पंचांग के पांच मुख्य अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण बताए गए हैं. वैदिक ज्योतिष में पंचांग द्वारा ही शुभ-अशुभ समय की गणना की जाती है. पंचांग की मदद से आप जान सकते है किसी भी ज़रूरी काम को करने के लिए दिन का कौन सा समय सबसे शुभ और कौनसा समय सबसे अशुभ रहेगा. रविवार, 5 फरवरी 2023 यानी आज का पंचांग (Panchang in Hindi ) के लिए नई दिल्ली के आधार पर पंचांग तिथि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है.
आज के पंचांग के अनुसार 5 फरवरी 2023, रविवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. जो रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी. माघ माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा भी कहा जाता है, जो मंगल कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
5 फरवरी 2023 को पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र रहेगा जो कि 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होगा. यह नक्षत्र सताईस नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र होता है. पुष्य नक्षत्र को हमेशा शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं, जो व्यक्ति के जीवन में ज्ञान की वृद्धि करते हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
वैदिक पंचांग के अनुसार 5 फरवरी 2023, रविवार को राहुकाल सायं 04 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. राहु को एक अशुभ ग्रह माना गया है इसलिए राहुकाल दिन का सबसे अशुभ समय होता है. यही कारण है कि इसमें शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
5 फरवरी 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 February 2023)
विक्रमी संवत: 2079
मास पूर्णिमांत: माघ
पक्ष: शुक्ल
दिन: रविवार
ऋतु: शिशिर
तिथि: पूर्णिमा – रात्रि 23:58 तक, अगली तिथि: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि
नक्षत्र: पुष्य – दोपहर 12:13 तक, अगला नक्षत्र: अश्लेषा
करण: विष्टि – 10:44 तक, बव – 23:58 तक
योग: आयुष्मान – 14:42 तक, सौभाग्य
सूर्योदय: 07:07 AM
सूर्यास्त: 18:03 PM
चन्द्र राशि: कर्क राशि
चंद्रोदय: 15:40 PM
चन्द्रास्त: चंद्रास्त नहीं
राहुकाल: शाम 16:41 से 18:03 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 तक
दिशा शूल: पश्चिम
इसे भी पढ़ें: Magh Purnima 2023: आज है माघ पूर्णिमा, गंगा स्नान से दूर होंगे ग्रह दोष, धन-संतान और मोक्ष की होती है प्राप्ति
अशुभ मुहूर्त का समय
दुष्टमुहूर्त: 16:36 से 17:20 तक,
भद्रा: 07:07 से 10:44 तक
कुलिक: 16:35 से 17:19 तक
कंटक: 10:46 से 11:29 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 12:13 से 12:57 तक
यमघण्ट: 13:40 से 14:24 तक
यमगण्ड: 12:35 से 13:57 तक
गुलिक काल: 15:19 से 16:41 तक
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी…
चेन्नई में पालतू कुत्ते-बिल्लियों को सड़कों पर खुला छोड़ने पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन 25,000 रुपये…
Ganeshraj Bansal land lease case bail: हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को 23 साल…
Giant Viral Truck In UP: ट्रक पर लोड ये विशालकाय मशीन 200 टन वजनी सुलजर…
मेरठ में एक युवती ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर स्नैपचैट के…
India tourism growth foreign exchange earnings: देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ पार…