आस्था

Magh Purnima 2023: आज है माघ पूर्णिमा, गंगा स्नान से दूर होंगे ग्रह दोष, धन-संतान और मोक्ष की होती है प्राप्ति

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना विशेष तौर पर पुण्यदायक माना जाता है. इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. क्योंकि पीपल का पेड़ पर भगवान विष्णु का प्रिय है. माना जाता है कि इस पर भगवान विष्णु का वास है. इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ जल चढांए और पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से पितृगण भी प्रसन्न होते हैं.

माघी पूर्णिमा पर स्नान के अलावा भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से विशेष लाभ मिलता है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का दूध और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए. साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करना विशेष फलदायी होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जो लोग नदी स्नान करते हैं उनके रोग दूर होते हैं.

दूर होते हैं ग्रह दोष

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पूर्णिमा तिथि पर जल और प्रकृति में विशेष तरह की ऊर्जा आ जाती है. माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत हो जाती है और सभी तरह के दोष भी दूर हो जाते हैं. स्नान करने के बाद पवित्र नदी में खड़े होकर सूर्य को जल का अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और जीवन में मंगल ही मंगल बना रहता है.

इसे भी पढ़ें: Shaligram: नेपाल में इस नदी से लाया गया शालिग्राम पत्थर है खास, दिखते हैं भगवान विष्णु के 24 अवतार, यहां है एकमात्र शालिग्राम का मंदिर

माघ मास में संगम स्नान

धार्मिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश समेत कई देवी देवता माघ मास के दौरान संगम स्नान करते हैं. बात करें इस माह में स्नान से मिलने वाले फल की तो कहा जाता है कि प्रयागराज के संगम पर माघ मास में यदि कोई इंसान तीन बार स्नान करता है तो उसे दस हजार अश्वमेघ यज्ञ से भी अधिक का फल मिलता है. वहीं पूरे माघ मास में प्रतिदिन संगम स्नान करने वाले व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. माना जाता है कि माघ स्नान से सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Rohit Rai

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

20 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago