आस्था

Aaj Ka Rashifal 20 June: किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 June: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार हर दिन हमारे जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लेकर आता है. 20 जून 2025, शुक्रवार को भी कुछ राशियों के लिए यह दिन खुशखबरी लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं आज का 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा. व्यापार में अच्छी प्रगति हो सकती है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. पारिवारिक जिम्मेदारियां प्राथमिकता बनेंगी. प्रेम जीवन में किसी खास का प्रस्ताव मिल सकता है. टैरो कार्ड्स विदेश यात्रा के संकेत भी दे रहे हैं.

टैरो उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 8

वृषभ राशि (Taurus)

संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन निजी जीवन में थोड़ी उलझन संभव है. प्रेमी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचा सकता है.

टैरो उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2, 7

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपका मूड बार-बार बदलेगा, छोटी बातों पर चिढ़ सकते हैं. धन लाभ हो सकता है, लेकिन कोई नया काम शुरू करने से पहले सोचें. टैरो कार्ड्स सलाह देते हैं कि जल्दबाजी से बचें.

टैरो उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3, 6

कर्क राशि (Cancer)

सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, खासतौर पर मानसिक तनाव से बचें. निवेश से फिलहाल दूर रहें. परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है.

टैरो उपाय: शिव जलाभिषेक करें.
शुभ रंग: दूधिया
शुभ अंक: 4

सिंह राशि (Leo)

गुस्सा आज परेशानी का कारण बन सकता है. धन संचय और निवेश पर विचार करें. आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उपयुक्त है. टैरो भविष्यवाणी कहती है कि भाग्य का साथ मिलेगा.

टैरो उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 5

कन्या राशि (Virgo)

सेहत में सुधार होगा. व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं. अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. छात्रों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा.

टैरो उपाय: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3, 8

तुला राशि (Libra)

आज कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोचें. जिद से पारिवारिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव हैं.

टैरो उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है. उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है. सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें, खासकर वाहन चलाते समय.

टैरो उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 8

धनु राशि (Sagittarius)

कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आज आपके पक्ष में आ सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी है.

टैरो उपाय: विष्णु मंत्रों का जाप करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9, 12

मकर राशि (Capricorn)

आपका फोकस और आत्मविश्वास कार्यों में सफलता दिलाएगा. सेहत में सुधार होगा. किसी सहकर्मी के साथ समय बिताना सुकून देगा.

टैरो उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10, 11

कुंभ राशि (Aquarius)

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रुका धन वापस मिलेगा. व्यापार में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं. लव लाइफ में छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा.

टैरो उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10, 11

मीन राशि (Pisces)

आज मेहनत से ही सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर सहयोग की कमी महसूस हो सकती है. परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम से सब सुलझ जाएगा.

टैरो उपाय: विष्णु मंत्रों का जाप करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9, 12

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra के लिए नए Guidelines जारी, बंद की गई Helicopter Service

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago