प्रणव अडानी
अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने भारत की आर्थिक दिशा और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत को केवल दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. असली भारत देश का हॉर्टलैंड कहे जाने वाले रांची, रायपुर, भुवनेश्वर और पूर्वोत्तर के राज्यों में बसता है. प्रणव अदानी ने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में लाए बिना भारत की आर्थिक प्रगति अधूरी मानी जाएगी.
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक देश के भीतर के क्षेत्रों, छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों को आर्थिक नीति और औद्योगिक विकास का केंद्र नहीं बनाया जाएगा, तब तक विकास की असली कहानी नहीं लिखी जा सकती. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में न केवल अपार संसाधन मौजूद हैं, बल्कि वहां की जनसंख्या और युवाशक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है.
उन्होंने आगे कहा कि भारत इस समय आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में है और देश के पास 1.4 बिलियन लोगों का मानव संसाधन है, जो किसी भी देश के लिए सबसे बड़ी ताकत हो सकती है. लेकिन उन्होंने इस बात पर चिंता भी जताई कि देश की अर्थव्यवस्था का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा अभी भी निष्क्रिय है. इस हिस्से को सक्रिय करना और उसे उत्पादन, सेवा और व्यापार में भागीदार बनाना ही भारत की वास्तविक तरक्की की कुंजी है.
प्रणव अडानी ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में अगर सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर इन क्षेत्रों में निवेश करें, आधारभूत ढांचा मजबूत करें और स्थानीय प्रतिभा को अवसर दें. तो भारत न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बन सकता है, बल्कि एक समावेशी और टिकाऊ विकास मॉडल भी प्रस्तुत कर सकता है.
अंत में उन्होंने कहा कि वे और अडानी समूह भारत के भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हैं और उनका पूरा ध्यान भारत के उस हिस्से पर है जिसे अब तक नजरअंदाज किया जाता रहा है. उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि असली भारत को उसका हक मिले और वही देश को अगले स्तर तक ले जाए.
– भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…