आस्था

Aaj Ka Rashifal 23 November: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे सावधानी की जरूरत

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: मार्गशीर्ष मास का शुक्ल पक्ष और रविवार का संयोग आज का दिन विशेष बना रहा है. पंचांग के मुताबिक तृतीया तिथि शाम 7 बजकर 25 मिनट तक प्रभाव में रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जाएगा. आज मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का क्रम है. इसके साथ धृति और शूल योग बन रहे हैं, जबकि विशेष रूप से सर्वार्थ सिद्धि योग भी आज ही के दिन बन रहा है, जिसे हर काम में सफलता दिलाने वाला माना जाता है. बुध का तुला राशि में प्रवेश होने वाला है, जहां शुक्र पहले से ही स्थित हैं. इन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है, जो धन, समृद्धि और सौभाग्य का संकेत देता है. इस योग के कारण कई राशियों के जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. आज का दिन कई लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. आइए आगे जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा…

मेष (Aries)

आज का दिन काम में तेजी लाएगा. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फायदे का रास्ता खोल सकती है. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन शाम तक थकान महसूस हो सकती है.
शुभ रंग लाल

वृषभ (Taurus)

धन लाभ के मौके मिलेंगे, पर खर्च भी बढ़ सकता है. किसी जरूरी निर्णय में मन थोड़ा डगमगा सकता है. लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी.
शुभ रंग सफेद

मिथुन (Gemini)

काम में आपका प्रभाव बढ़ेगा. किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है. हल्की यात्रा योग भी है, लेकिन सावधानी रखें.
शुभ रंग हरा

कर्क (Cancer)

कार्यस्थल पर आपकी मेहनत चमकेगी. पेंडिंग काम पूरे होंगे. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, पर बातचीत से माहौल सहज हो जाएगा. सेहत का ध्यान रखें.
शुभ रंग क्रीम

सिंह (Leo)

आत्मविश्वास आपका हथियार रहेगा. धन अटक सकता है, पर समाधान भी मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है. यात्रा टल सकती है.
शुभ रंग सुनहरा या पीला

कन्या (Virgo)

काम में तनाव रहेगा, लेकिन नतीजे आपके पक्ष में आएंगे. ऑफिस में आपकी राय की अहमियत बढ़ेगी. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा.
शुभ रंग हरा या ऑलिव

तुला (Libra)

आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे. पैसों की स्थिति सुधरेगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा.
शुभ रंग हल्का गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio)

आज सावधानी की जरूरत है. गुस्से में कोई फैसला न लें. धन संबंधी परेशानियां कम होंगी. परिवार का साथ मिलेगा.
शुभ रंग मरून

धनु (Sagittarius)

दिन सकारात्मक है. मनचाही सफलता मिल सकती है. किसी नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी. परिवार सहयोग करेगा.
शुभ रंग पीला

मकर (Capricorn)

कामकाज में सुधार होगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
शुभ रंग नेवी ब्लू

कुंभ (Aquarius)

प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग. आपकी प्लानिंग सफल होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सेहत का थोड़ा ध्यान रखें.
शुभ रंग नीला

मीन (Pisces)

भाग्य मजबूत रहेगा. किसी बड़ी खुशखबरी की संभावना है. विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. परिवार में शुभ काम बन सकता है.
शुभ रंग हल्का पीला या आसमानी

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago