प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे. जहां पर बैरकपुर में पीएम मोदी जब रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला. दरअसल, आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर रैली में आए दो युवक पीएम मोदी और उनकी मां का पोर्ट्रेट बनाकर लाए थे. जिसे वे दोनों काफी देर से हाथ में लेकर खड़े हुए थे. पीएम मोदी की जब इन दोनों युवकों पर नजर पड़ी तो उन्होंने एसपीजी से उन पोर्ट्रेट को लेने के लिए कहा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने युवकों से कहा कि तस्वीर के पीछे अपना नाम और पता लिख दें, जिससे वह बाद में पत्र जरूर लिखेंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिम के देशों में मदर्स डे मनाया जा रहा है, लेकिन हम साल के 365 दिन मां की पूजा करते हैं, दुर्गा मां को पूजते हैं, काली मां की आराधना करते हैं और भारत मां की भी पूजा करते हैं.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “… ये CAA कानून को खत्म करने की बातें कर रहे हैं लेकिन आज मैं डंके की चोट पर बंगाल को पांच गारंटी दे रहा हूं. पहली गारंटी- जबतक मोदी है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा. दूसरी गारंटी- जबतक मोदी है SC-ST-OBC आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा. तीसरी गारंटी- जबतक मोदी है रामनवमी मनाने, भगवान राम की पूजा करने से आपको कोई रोक नहीं पाएगा. चौथी गारंटी- जबतक मोदी है राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है उस फैसले को कोई पलट नहीं पाएगा. पांचवी गारंटी- जबतक मोदी है CAA कानून को कोई भी रद्द नहीं कर पाएगा.”
पीएम मोदी ने कहा, “कुछ साल पहले TMC सरकार पर CAG की रिपोर्ट आई थी और रिपोर्ट में कहा गया कि TMC ने 2,30,000 करोड़ रुपए का कोई हिसाब ही नहीं दिया है. CAG कह रही है यह पैसे कैसे और कहां खर्च हुए? इसका कोई हिसाब नहीं है. TMC कितनी भ्रष्ट पार्टी है इसका उदाहरण है ‘टीचर भर्ती घोटाला’. टीचर भर्ती के लिए राज्य सरकारने रेट कार्ड बनाए थे, रेट कार्ड बाज़ारों में बेचे जाते थे और पदों की बोली लगती थी, इस घोटाले के लिए शीट चलाए गए और फर्जी इंटरव्यू किए गए. कोर्ट को भी कहना पड़ गया कि इस घोटाले के पीछे सरकारी मशीनरी है.”
प्रधानमंत्री ने कहा, “संदेशखाली में क्या हो रहा है उसे देश देख रहा है. संदेशखाली के गुनहगार को पहले TMC की पुलिस ने बचाया, अब नया खेल शुरू किया है, TMC के गुंडे संदेशखाली में बहनों को डरा-धमका रहे हैं इसलिए क्योंकि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है. उसके घर से बम-बंदूक निकल रहे हैं लेकिन वोट बैंक को खुश करने के लिए TMC उसे क्लीन चिट दिलवाने में जुटी है.”
-भारत एक्सप्रेस
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…