आस्था

बृहस्पति देव इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, अप्रैल में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत

April 2024 Horoscope Brihaspati Grah Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है. बृहस्पति देव देवताओं के गुरु माने गए हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल में सभी राशियों पर गुरु ग्रह की कृपा रहेगी. दरअसल इस महीने 9 तारीख से हिंदू नववर्ष शुरू होने वाला है. ऐसे में बृहस्पति के गोचर का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही भाग्योदय की उम्मीद है. इतना ही नहीं, गुरु ग्रह की कृपा के परिणामस्वरूप, ज्ञान में वृद्धि और आर्थिक लाभ में भी बढ़ोतरी होगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानिए कि इस महीने बृहस्पति देव किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं.

मिथुन राशि

गुरु ग्रह गोचर फल के परिणामस्वरूप मिथुन राशि से जुड़े लोगों को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जिन कार्यों में लंबे समय से सफलता पाने की उम्मीद कर रहे थे वे पूरे होंगे. साथ ही, इस दौरान नौकरी में उन्नति और बिजनेस में आर्थिक प्रगति का भी योग बनेगा. कुल मिलाकर इस महीने आपको गुरु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इसके अलावा इस दौरान वाहन खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होगा. भौतिक सुख से संसाधन बढ़ेंगे.

सिंह राशि

मासिक राशिफल के मुताबिक, इस महीने सिंह राशि के लोगों को कई शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बनेगा. करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मानसिक शांति मिलने के साथ-साथ आर्थिक उन्नति भी होगी. बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी.

तुला राशि

इस महीने तुला राशि से संबंधित लोगों को आमदनी के कई साधन विकसित होंगे. जिससे आर्थिक स्थिति में अचानक उछाल आएगा. सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. मकान या जमीन खरीदने की योजना साकार होगी. हालांकि, इस माह सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा. मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं.

धनु राशि

धनु राशि पर बृहस्पति देव इस महीने मेहरबान रहने वाले हैं. जिसके शुभ परिणामस्वरूप अमूमन सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही इस महीने ज्ञान में वृद्धि होगी. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. जमीन-जायदाद में इजाफा होगा. नौकरी करने वालों को कार्यों में उन्नति होगी. घर-परिवार में शुभ या मांगलिक कार्य होगा. भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे.

मकर राशि

अप्रैल में मकर राशि से जुड़े लोगों को गुरु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इसके असावा बृहस्पति देव की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा. इस दौरान मेहनत से जो भी अच्छे काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वालों को धन लाभ के कई योग बनेंगे. हालांकि, खर्च बढ़ जाने से कुछ हद तक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: बुध की उल्टी चाल से अचानक पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत! शुरू होंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

Sarkari Naukri Update: अब चरित्र सत्यापन के बिना भी मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Jobs Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई भर्ती नीति के तहत बड़ा फैसला…

37 minutes ago

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! रातभर बरसे बादल, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने दे दी दस्तक

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को…

56 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: किसानों की दिवाली होगी रोशन, आज पीएम मोदी भेजेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2026: इस समय भूलकर भी न करें कोई शुभ काम, नोट करें राहुकाल, नक्षत्र और अमृत चौघड़िया का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास…

1 hour ago

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: वृषभ-तुला पर बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, इन राशियों को होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शुक्रवार को शुक्रदेव के उदित होने से…

2 hours ago