मनोरंजन

‘कान के नीचे एक दूं…’ फैन ने की ये गलती तो संजय मिश्रा ने ट्वीट कर ऐसे लगाई क्लास

Sanjay Mishra Scolded Fan: दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा अपनी एक्टिंग से सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं. उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. जब एक्टर फिल्म में कोई इमोशनल सीन करते हैं तो लोगों की आंखों से पानी निकल आता है. वहीं संजय मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हाल ही में संजय मिश्रा ने ट्विटर पर अपने देसी अंदाज में एक फैन को हड़का दिया. तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

संजय मिश्रा के फैन ने ट्वीट कर कही ये बात- (Sanjay Mishra Scolded Fan)

हाल ही में संजय मिश्रा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तो चलिए आपको बता देते हैं कि आखिर हुआ क्या है. दरअसल, हुआ यूं कि संजय मिश्रा के एक फैन ने उनकी फिल्म ‘आंखों देखी’ की तारीफ की, लेकिन उससे सेंटेंस सही लिखा नहीं गया. यह कुछ ऐसा हो गया कि अजीब लगा. यह ट्वीट कुछ इस तरह था, ‘आज भी आंखों देखें देख देता हु मजाक 1 फीसदी भी काम नहीं हुआ इस मूवी का और इसके किरदारों का.’ वहीं अब संजय मिश्रा ने भी इस ट्वीट पर फैंस से मस्ती करने की सोची और उन्होंने जवाब दिया, ‘अबे का लिखा है बे…फिर से पढ़…और आप सब भी पढ़ लो ओपन लेटर है…दिल कर रहा है फादर की तरह कान के नीचे एक दूं.’ इस तरह उन्होंने अपने फैन को प्यार से डांट लगाई.

यह भी पढ़ें : बहुत खास थी शाहरुख खान और US के राजदूत की मुलाकात, बोले- ‘मुझे उनके पॉपुलैरिटी का नहीं था अंदाजा’

सोशल मीडिया पर ट्वीट हुआ वायरल

ऐसे में संजय मिश्रा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. साथ ही इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर मजे ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने इस ट्वीट को सही करते हुए बताया, ‘ये लिखना चाहता है कि, आज भी आँखों देखी देख लेता हूं, मज़ा 1% भी कम नहीं हुआ इस मूवी का और इसके किरदारों का.’

Uma Sharma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

4 hours ago