आस्था

इन बुरी आदतों की वजह से शुरू होता है खराब समय, उन्नति में बाधक बनते हैं ग्रह-दोष

Astrology Grah Nakshatra Dosh: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव हर इंसान के जीवन पर पड़ता है. किसी व्यक्ति के जीवन में अगर ग्रह-नक्षत्रों की दशा सही है तो उसे सफलता के शिखर तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. वहीं, अगर किन्हीं वजहों से ग्रह-नक्षत्रों की दशा सही नहीं है तो जीवन में तमाम परेशानियों का पल-पल सामना करना पड़ता है. कुछ आदते ऐसी हैं, जिनकी वजह से ग्रह-नक्षत्र भी अशुभ प्रभाव देने लगते हैं. ऐसे में हर किसी के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर किन बुरी आदतों की वजह से ग्रह-नक्षत्र विपरीत प्रभाव देने लगते हैं जिससे जीवन में बुरा समय शुरू हो जाता है.

क्यों देखने पड़ते हैं बुरे दिन?

ज्योतिष शास्त्र के तमाम बड़े जानकार बताते हैं कि अगर किसी में शराब पीने की बुरी आदत है तो यह ग्रह-दोष का कारण बन सकती है. अक्सर ऐसा देखा गया है कि शराब के नशे में व्यक्ति गरीबों को सताता है, भला-बुरा कहता है, बुरा बर्ताव करने लगता है. ऐसा करने से कुंडली में शनि ग्रह कमजोर हो जाता है. जिसकी वजह से बुरे दिन शुरू हो जाते हैं. ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय का कारक माना गया है. जो लोग दूसरों के साथ अन्याय करते हैं, उन्हें बराबर बुरे समय से दो-चार होना पड़ता है. कष्टों को भी झेलना पड़ता है.

सूर्योदय के बाद जागना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह देर से उठने पर भी कुंडली के ग्रह विपरीत प्रभाव दे सकते हैं. जो लोग सूर्योदय के बाद देर से उठते हैं उनकी कुंडली में सूर्य दोष उत्पन्न होने लगता है. ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. इसके अलावा सूर्य एक मात्र जागृत देव हैं. जीवन में तरक्की और शोहरत पाने के लिए कुंडली में सूर्य का मजबूत होना बेहद जरूरी है.

इनका अपमान पर सकता है जीवन पर भारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपने से बड़े (ज्ञान, ओहदा, वर्ण, तजुर्बा) लोगों का अपमान करना घातक साबित हो सकता है. जो लोग अपने से बड़े या फिर गुरु का अपमान करते हैं उनकी कुंडली के मजबूत ग्रह भी कमजोर होने लगते हैं. बड़-बुजुर्ग और गुरु का निरादर करने से कुंडली में गुरु दोष उत्पन्न होता है. जिसकी वजह से कोई भी इंसान करियर में अनुकूल तरक्की नहीं कर सकता.

केतु का झेलना पड़ेगा दंश

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बेजुवानों को तंग करने से कुंडली का केतु ग्रह कमजोर होता है. जब कुंडली का केतु ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति अपने जीवन में अशांत रहने लगता है. इतना ही नहीं, तमाम प्रकार की मानसिक परेशानियां घेर लेती हैं.

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी बदलने आ रही हैं इन राशियों के भाग्य, 4 दिन बाद शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

Dipesh Thakur

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago