अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, रंग-बिरंगे फूलों से सज रहा रामलला का दरबार
Ayodhya Ram Mandir: रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्म के पावन क्षण पर विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर चुनिंदा श्रद्धालुओं और विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. जन्मोत्सव की इस विशेष घड़ी में मंदिर के गर्भगृह में रौनक और उल्लास का दृश्य देखने लायक होगा.





