आस्था

‘शेख मुजीबुर्रहमान शहंशाह बनेगा’, 1971 के जंग में बाबा नीम करोली की भविष्यवाणी ने कैसे बदला बांग्लादेश का इतिहास?

Baba Neem Karoli miracles: इन दिनों देश में बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म हनुमान अंश का बोलबाला है. ऐसे में इससे जुड़ी कई कहानियां भी चर्चा की विषय बनी हुई हैं. अध्यात्म, चमत्कार और भविष्य की घटनाओं के संकेत देने वाले बाबा नीम करोली (Baba Neem Karoli) के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जो आज भी लोगों को अचंभित कर देते हैं. इन्हीं में से एक किस्सा 1971 की जंग के समय से जुड़ा है. बताया जा रहा है इस दौरान बाबा की एक भविष्यवाणी से बांग्लादेश की तकदीर बदल गई.

साल 1971 का दौर, जब पूर्वी पाकिस्तान में स्वतंत्रता संग्राम की आग सुलग रही थी और पूरा दक्षिण एशिया एक ऐतिहासिक उथल-पुथल से गुजर रहा था, तब बाबा नीम करोली से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प प्रसंग सामने आया था जो आज भी उनके भक्तों के बीच बहुत श्रद्धा के साथ याद किया जाता है.

पाकिस्तान की मियांवाली जेल में बंद थे शेख मुजीब (Baba Neem Karoli prediction)

इतिहास के पन्नों के मुताबिक, 25 मार्च 1971 की सैन्य कार्रवाई के बाद अवामी लीग के नेता शेख मुजीबुर्रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) को पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें पश्चिमी पाकिस्तान की मियांवाली जेल में रखा गया था. उस वक्त उन्हें मौत की सजा सुनाई जा चुकी थी, जिसके चलते उनके परिवार और समर्थकों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था.

बिरला मंदिर में बाबा का वो रहस्यमयी संदेश (Bangladesh war 1971 Neem Karoli Baba story)

मीडिया रिपोर्ट्स और लोक-कौतूहल में छपे संस्मरणों के अनुसार, उसी दौर में बाबा नीम करोली दिल्ली के प्रसिद्ध बिरला मंदिर में मौजूद थे. मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी हुई थी. इसी दौरान, बाबा ने भीड़ के बीच से अपना एक संदेश भिजवाया और कहलवाया कि ‘जिस व्यक्ति का भाई जेल में है, वह उनके पास आए.’ जब वह व्यक्ति बाबा के सामने पहुंचा, तो उसने अपनी व्यथा सुनाई और बताया कि उसका भाई पाकिस्तान की जेल में बंद है और उसे मौत की सजा मिल चुकी है.

‘वह अपने देश का शहंशाह बनेगा’ (Baba Neem Karoli prediction for Sheikh Mujibur Rahman)

दावा किया जाता है कि उस व्यक्ति की बात सुनने के बाद बाबा नीम करोली ने उसे ढांढस बंधाया और कहा कि उसका भाई जल्द ही दुश्मनों की कैद से सुरक्षित बाहर आ जाएगा. इतना ही नहीं, कथाओं के अनुसार बाबा ने यहां तक कह दिया कि वह शख्स आगे चलकर अपने देश का सबसे बड़ा शासक (शहंशाह) बनेगा. इसके बाद बाबा ने उसे वापस लौटकर स्वागत की तैयारी करने का निर्देश दिया. कहा जाता है कि बाबा से मिलने वाला वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि शेख मुजीबुर्रहमान का छोटा भाई था.

भले ही इस तरह के वृत्तांत मुख्यधारा के ऐतिहासिक दस्तावेजों का हिस्सा न हों, लेकिन इतिहास गवाह है कि दिसंबर 1971 में पाकिस्तान की कैद से रिहाई के बाद शेख मुजीबुर्रहमान स्वतंत्र बांग्लादेश लौटे और देश के पहले प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति (राष्ट्रपिता) बने. संकट और अनिश्चितता के उस दौर में लोगों की आस्था किस तरह चमत्कारों और आध्यात्मिक संबल की तलाश करती थी, यह किस्सा उसका एक जीवंत उदाहरण है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

5 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

8 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

16 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

34 minutes ago

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

44 minutes ago