Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ज्येष्ठ का आखिरी बड़ा मंगल आज, शाम में इन चीजों का लगाएं हनुमान जी को भोग; हर संकट होंगे दूर

Bada Mangal 2024 Bhog: बड़ा मंगल पर हनुमान जी को कुछ चीजों का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना गया है. आइए जानते हैं हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें किन चीजों का भोग लगा सकते हैं.

hanuman ji

हनुमान जी.

Bada Mangal 2024 Bhog: आज ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल है. पंचांग के मुताबिक, बड़ा मंगल पर निर्जला एकादशी का भी खास संयोग बना है. ऐसे में बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु और लक्ष्मी की उपासना भी लाभकारी साबित होगी. मान्यतानुसार, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की उपासना से सभी प्रकार के संकट और भय दूर हो जाते हैं. ऐसे में इस दिन शाम के समय हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन जरूर करना चाहिए. बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को खास चीजों का भोग लगाने से हर तरह के संकट दूर हो सकते हैं. आइए जानते हैं बड़ा मंगल पर आज शाम के वक्त हनुमान जी को किन चीजों का भोग लगाना मंगलकारी साबित होगा.

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को लगाएं ये भोग

बड़ा मंगल पर आज शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. मान्यता है कि हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग बेहद प्रिय है.

ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को केले का भोग भी लगा सकते हैं. इसके अलावा अगर संभव हो तो बंदर को भी केला खिलाएं. कहा जाता है कि बड़ा मंगल पर इस उपाय को करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

साल के आखिरी बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा भोग लगाएं. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने से भक्तों के हर संकट दूर होते हैं.

बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग लगाएं. बड़ा मंगल के इस उपाय से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है.

बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को चूरमा के लड्डू, नारियल, फल, बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं.

ज्येष्ठ मास से बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को चोला, सिंदूर, तुलसी की माला, और चमेगी का तेल अर्पित करें. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. जिसके परिणामस्वरूप भक्तों हर बिगड़े काम बनते हैं.

हनुमान जी पूजा में इन मंत्रों को बोलें

  • ओम् हं हनुमंते नम:
  • ओम् हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्
  • ओम् ऐं ह्रीं क्लीं श्री रामदूताय नम:

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital