Women Trendy Jewellery
Women Trendy Jewellery: हल्के और आकर्षक चेन और पेंडेंट ने भारी गहनों के चलन को पीछे छोड़ दिया है. नए डिजाइन वाले पेंडेंट किसी भी ड्रेस के साथ और किसी भी उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं. आजकल फैशन में कई तरह के नेकलेस और पेंडेंट मौजूद हैं. ये अलग-अलग आउटफिट के लिए अलग-अलग डिजाइन में उपलब्ध हैं. इन हल्के पेंडेंट को आप अपनी पसंद के कपड़ों के साथ पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं. खास बात यह है कि इन नेकलेस और पेंडेंट को हर उम्र की महिलाएं, चाहे वे गृहिणी हों, प्रोफेशनल हों या कॉलेज स्टूडेंट, अपनी इच्छानुसार पहन सकती हैं. ये अन्य गहनों की तुलना में बहुत हल्के होते हैं, इसलिए आप इन्हें सूट, साड़ी, लहंगा और डेनिम टॉप जैसे हर तरह के कपड़े के साथ पहन सकती हैं.
पर्ल ज्वेलरी का फैशन भी काफी सालों से चला आ रहा है. यह आपको रॉयल और ट्रेंडी लुक देता है. अक्सर बाजार में आपको पर्ल ज्वेलरी के कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे. त्योहारों के दौरान आप ट्रेडिशनल रानी हार, जोधा हार के साथ लहंगा पहन सकते हैं. साड़ी और हैवी सूट के साथ चोकर हार पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं. पर्ल ज्वेलरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ कैरी सकते हैं, जो देखने में काफी क्लासी लगते हैं.
यह भी पढ़ें : Weight Loss का जुनून कहीं आपके स्वास्थ्य पर पड़ ना जाए भारी, ये हैं जरूरत से ज्यादा Exercise करने के नुकसान
अगर आप हैवी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं तो चांद बालियां ईयररिंग पहन सकती हैं. चांद बालियां इयररिंग्स का फैशन काफी समय से चला आ रहा है. बीते कुछ साल में इसमें कई नए प्रयोग और ट्रेंड देखने को मिले हैं. इस साल भी चांद ईयररिंग्स के लेटेस्ट डिजाइन पूरी तरह से ट्रेंड में हैं. इस बार, चांद की बालियों में और भी अधिक डिजाइनर लुक हैं. आप पर्ल, कुंदन और जरकन के काम वाली चांद बालियां ईररिंग्स पहन सकती हैं.
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…