आस्था

Brij Ki Holi: बसंत पंचमी के दिन से बृज में शुरु हुआ होली उत्सव, मंदिरों में उड़े अबीर और गुलाल

Brij Ki Holi: आज बसंत पंचमी के दिन से मथुरा के वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत हो गई है. मथुरा के वृंदावन में आज बांके-बिहारी मंदिर में पुजारियों ने ठाकुर जी को गुलाल लगाकर होली के पर्व की शुरुआत की. आज गुरुवार को बसंत पंचमी पर यहां के बांके-बिहारी और दूसरे तमाम मंदिरों में पुजारियों और भक्तों द्वारा अबीर और गुलाल उड़ाया गया. परंपरा के मुताबिक, ये सिलसिला अगले 40 दिनों तक चलता रहेगा.

देश विदेश से भगवान संग होली खेलने आते हैं लोग

बसंत ऋतू के आगमन से यहां होली की शुरुआत हो जाती है. बृजभूमि में इस त्यौहार की अलग ही रौनक रहती है. वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरों में आज ही के दिन से गुलाल उड़ाने की परंपरा की शुरुआत हो जाती है. इस दिन यहां के सभी मंदिरों में जमकर गुलाल उड़ाया जाता है. बसंत पंचमी की इस होली पर देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां के मनभावन नजारे का आनंद लेने आते हैं.

सबसे पहले बांकेबिहारी को लगता है गुलाल का टीका

धार्मिक परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी के दिन बांकेबिहारी मंदिर में श्रृंगार आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के सेवायत पुजारी भगवान श्री बांकेबिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस त्यौहार की विधिवत शुरुआत करते हैं. इसके बाद काफी संख्या में मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं पर यहां के पुजारी जमकर बसंती गुलाल उड़ाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Mahavidya: मां महात्रिपुर सुन्दरी की साधना से होती है सभी कामनाओं की पूर्ति, इस विधि और मंत्र से करें मां कि पूजा

रंग और गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु

परंपरा के अनुसार आज पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं पर जमकर रंग और गुलाल बरसाया गया. मंदिर में होली की विधिवत शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही यहां चारो तरफ सिर्फ गुलाल ही गुलाल नजर आने लगा. मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्त भी भगवान बांकेबिहारी के साथ होली खेलने के इस पल का आनंद उठाते है और एक-दूसरे को भी जमकर गुलाल लगाते है.

बसंत-पंचमी के दिन से ही बृज में होली का डांढ़ा गाढ़ने की भी परंपरा रही है. यही कारण है कि आज ही के दिन यहां जगह-जगह पूजा-अर्चना करने के साथ होलिका बनाने की भी शुरुआत हो जाती है. वहीं आज के बाद 40 दिनों तक यहां रंगोत्सव की धूम रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

5 minutes ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

10 minutes ago

भीतर की आग बुझाने और मन का शोर थामने का जरिया है ‘आध्यात्मिकता’- CMD उपेन्द्र राय

CMD Upendrra Rai: भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने ओम शांति रिट्रीट…

42 minutes ago

महिला आरक्षण की राह आसान, परिसीमन विधेयक पर योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है.…

51 minutes ago

अखिलेश यादव से बदला लेंगे मुफ्ती इस्माइल कासमी, चुनाव से पहले क्या ऐलान किया?

UP Election 2027 AIMIM vs SP: मालेगांव से AIMIM विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने अखिलेश…

55 minutes ago

बाहरी दिल्ली के पूठ खुर्द में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी गोली; हालत गंभीर

Delhi Firing News: बाहरी दिल्ली के बवाना स्थित पूठ खुर्द इलाके में बाइक सवार तीन…

1 hour ago