आस्था

Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इस मुहूर्त में करें भाई को टीका, नोट कर लें समय

Bhai Dooj Date 2023: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा एक पावन त्योहार है. इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. वहीं यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से भी प्रचलित है. इस दिन बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है. इस पावन दिन भाई को उसकी बहन द्वारा विशेष तौर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है और वह भाई को टीका करते हुए उसकी भलाई के लिए प्रार्थना करती है. वहीं भाई अपनी बहन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का वादा करता है.

भाई दूज पर टीका का मुहूर्त

हर साल कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 14 नंवबर को दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट से शुरु हो जाएगी. वहीं कार्तिक मास की द्वितीया तिथि का समापन 15 नंवबर को 1 बजकर 47 मिनट पर होगा. इस लिहाज से आप दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मना सकते हैं. 14 नंवबर को दोपहर के बाद से आप टीका कर सकते हैं. वहीं भाई दूज का पर्व 15 नंवबर, 2023 बुधवार के दिन मनाया जाएगा.

क्या है भाई दूज को लेकर मान्यता

ऐसी मान्यता है कि इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं. भाई दूज के पर्व की शुरुआत यमुना जी से हुई थी. कहा जाता है कि यम और यमुना भाई बहन हैं. दोनों सूर्य देव की संताने हैं. भाई के इस दिन बहन के घर जाने और बहन से टीका कराने की परंपरा चली आ रही है. बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा लाल गुलाब का यह उपाय, पैसों की होगी बरसात

इससे जुड़ी कथा के अनुसार यमुना बहन को भाई से शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी उससे मिलने नहीं आता है. एक दिन अचानक यम अपनी बहन यमुना से मिलने चले जाते है. तब यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलते रहना है. तभी से भाईदूज पर भाई द्वारा विवाहित बहन के घर जाने और टीका कराने की परंपरा चली आ रही है. बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान माना जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

42 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago