दुनिया

Israel Hamas War: “गाजा पट्टी से 16 साल बाद हमास का नियंत्रण हटा”, इजरायली रक्षा मंत्री बोले- दक्षिण की ओर भाग रहे आतंकी

Israel Defence Minister: हमास हमलों के बाद से इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है. जिसमें अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें करीब 5 हजार बच्चे शामिल हैं. गाजा में स्थित हमास के ठिकानों को IDF निशाना बना रही है. इसी बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बड़ा बयान दिया है. गैलेंट ने दावा किया है कि हमास ने गाजा पट्टी से अपना नियंत्रण खो दिया है. आतंकी दक्षिण की तरफ भाग रहे हैं. हमास के ठिकानों को नागरिक लूट रहे हैं.

गाजा पर  हमास का नियंत्रण हटा- इजरायल

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा है कि जिस गाजा पर हमास ने 16 साल से अपना कब्जा कर रखा था. अब उस पर से उसका नियंत्रण हट गया है. हमास के आतंकी दक्षिण की ओर भाग रहे हैं. गैलेंट ने बिना किसी सबूत के कहा है कि गाजा के नागरिकों का हमास की सरकार पर कोई भरोसा नहीं रह गया है.

गाजा का अस्पताल बना युद्ध का केंद्र

गाजा का सबसे बड़ा अस्पताल अल-शिफा बीते कुछ दिनों से युद्ध का केंद्र बना हुआ है. इजरायल पर आरोप लग रहे हैं कि उनकी सेना अस्पताल पर लगातार बमबारी कर रही है. दूसरी ओर इजरायल का कहना है कि उनके सैनिक अस्पताल के आस-पास हमास के लड़ाकों पर हमला किया जा रहा है, क्योंकि हमास ने अस्पताल के नीचे अपना कमांड सेंटर बना रखा है.

यह भी पढ़ें- US राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोती की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने संदिग्धों पर दागी गोलियां

6 नवजात बच्चों की मौत

वहीं WHO ने जानकारी दी है कि इजरायली हमले में अस्पताल में काम करने वाली 3 नर्सों की मौत हो गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि अल-शिफा अस्पताल पर हमले की वजह से समय से पहले जन्म लेने वाले 6 बच्चों की मौत हो गई है. इन बच्चों की मौत की वजह ईंधन और बिजली का न होना बताया गया है.

अस्पताल में मौजूद हैं 2300 लोग

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि अस्पताल में करीब 2300 लोग हैं. जिनमें करीब 700 मरीज, 200-500 के बीच अस्पताल कर्मचारी के अलावा 1500 लोग वो हैं जो विस्थापित होने के बाद शरण ले रखी है. अस्पताल में करीब 30 नवजात बच्चे भी हैं. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि नवजात बच्चों के इलाज के लिए उन्हें मिस्र ले जाने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago