बच्चे की जगह पेट, क्यों बदल रही कपल्स की दुनिया?
बाल दिवस की शुभकामनाएं
Happy Children’s Day 2023: बचपन एक बहुत ही अनमोल खजाना है इससे संबंधित पुरानी यादें व्यक्ति को भावुक कर देती हैं. भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की खास वजह है देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 14 नवंबर को जन्मदिन होता है.
पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्रेम करते हैं, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे. इस कारण नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. आज बाल दिवस के मौके पर हम इसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए हम आपको इस दिन से संबंधित प्यार भरा मैसेज शेयर कर रहे हैं.
बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार
करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
न रोने की वजह होती है,
ना हंसने का कोई बहाना.
ऐसा होता है बचपन,
जो मुझे खुलकर है बिताना.
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
वो बचपन का जमाना था
जो खुशियों का खजाना था.
चांद पर जाने की चाहत थी
पर दिल तो तितली का दीवाना था.
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
वो बचपन की अमीरी
न जाने अब कहां खो गई
वो दिन ही कुछ और थे
जब बारिश के पानी में हमारे भी
जहाज चला करते थे
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
जब थे दिन बचपन के
वो थे बहुत सुहाने पल उदासी से ना था नाता,
गुस्सा तो कभी न था आता
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
बचपन है ऐसा खजाना
आता है न जो दोबारा
मुश्किल है इसको भुलाना
वो खेलना, कूदना और खाना
मौज मस्ती में बलखाना!
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
वो बचपन की अमीरी
न जाने अब कहां खो गई,
वो दिन ही कुछ और थे
जब बारिश के पानी में हमारे भी
जहाज चला करते थे!
बाल दिवस की शुभकामनाएं.
सबके मन को भाते चाचा नेहरू,
बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू,
दिल के भरा अनोखा प्यार,
करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार.
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
-भारत एक्सप्रेस
आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से…
December 2026 Tax Calendar: दिसंबर 2026 में TDS,TCS, एडवांस टैक्स, PF,ESI और GST रिटर्न से…
राजस्थान के एक छोटे से गांव भातेरी की रहने वाली भंवरी देवी शायद कभी नहीं…
Hardik Pandya engagement: हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा के रिश्ते को लेकर सगाई की चर्चाएं…
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल…
UP Politics: समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 26 नवंबर को 'जन-मन घोषणापत्र'…