आस्था

भाई दूज पर आज भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, यमराज हो जाएंगे नाराज!

Bhai Dooj 2024 Mistakes: भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाने वाला त्योहार भाई दूज आज मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और फिर उन्हें नारियल देती हैं. तिलके के बाद बहनें अपने भाई की अच्छी सेहत, दीर्घायु जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. जबकि, भाई अपनी बहन को बेहतर उपहार देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाई दूज पर कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि भाई दूज से जुड़े खास नियमों के बारे में.

तिलक लगाने से पहले ना करें अन्न ग्रहण

भाई दूज के शुभ अवसर पर भाई को तिलक लगाने से पहले बहन को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए. परंपरा है कि इस दिन बहनें जब तक अपने भाई को भोजन नहीं कराती हैं तब तक वह खुद भी अन्न ग्रहण नहीं करती हैं. ऐसे में इस नियम का पालन प्रत्येक बहन को करना चाहिए.

झूठ बोलने से बचें

भाई दूज के दिन बहन को झूठ बोलने से बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि इस दिन झूठ बोलने से यमराज नाराज हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें:  भाई दूज पर राहु काल का साया, इस अशुभ मुहूर्त में भूल से भी ना लगाएं तिलक

तिलक के दौरान गलत दिशा में ना रखें मुंह

भाई दूज के दिन तिलक के लिए भाई का मुंह उत्तर या पश्चिम दिशा में होना शुभ माना गया है. जबकि, बहन का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना अच्छा माना गया है.

नॉनवेज और नशीले पदार्थों का सेवन ना करें

भाई दूज के दिन भूल से भी नॉनवेज या नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन ऐसा करना बेहद अशुभ माना गया है. ऐसा में इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए.

काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें

भाई दूज के दिन बहन या भाई को काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है.

यह भी पढ़ें: भाई दूज के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, जानें क्या करें और क्या नहीं

Dipesh Thakur

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

23 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

29 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago