Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भाई दूज के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, जानें क्या करें और क्या नहीं

Bhai Dooj 2024: भाई दूज के दिन कुछ कार्यों को करना निषेध माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भाई दूज के किन क्या करें और क्या नहीं.

bhai dooj

भाई दूज (सांकेतिक तस्वीर).

Bhai Dooj 2024 Dos and Donts: भाई दूज, भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है. कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल यह तिथि रविवार 3 अक्टूबर को पड़ रही है. ऐस में इसी दिन भाई-दूज का त्योहार मनाया जाएगा. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए टीका लगाती है. बहनें, ऐसा करने के साथ ही अपने भाई के दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं. भाई दूज के दिन कुछ कार्यों को करना निषेध माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भाई दूज के किन क्या करें और क्या नहीं.

भाई दूज के दिन क्या करें

भाई दूज के दिन अपने भाई को निमंत्रण देकर अपने घर बुलाएं और फिर उनके माथे पर टीका लगाएं और उन्हें भोजन कराएं.

मान्यतानुसार, भाई दूज के दिन भाई को पान खिलाना शुभ है. कहा जाता है कि ऐसा करने से बहनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

भाई दूज के दिन यम के देवता और उनकी बहन यमुना की पूजा का विधान है. इस दिन उनकी पूजा के अलावा कथा सुनाई जाती है.

भाई दूज के दिन चित्रगुप्त महाराज, लेखनी, दवात और पुस्तकों की पूजा की जाती है. इस दिन ऐसा करना शुभ माना गया है.

भाई दूज के दिन यम के नाम का दीया जलाने से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है.

भाई दूज पर क्या ना करें

भाई दूज के दिन बहनों को भाई द्वारा दिए गए उपहार का निरादर नहीं करना चाहिए.

भाई दूज के दिन बहनों को अपने भाई से जाने-अनजाने में भी झूठ नहीं बोलना चाहिए.

भाई दूज के दिन शराब, नॉनवेज इत्यादि तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.

इस दिन भाई के माथे पर बिना तिलक लगाए बहनों को भोजन नहीं करना चाहिए.

भाई-दूज के दिन भाई-बहन को भूलकर भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital