आस्था

Budget 2023: बजट सत्र के पहले दिन शनि हो रहे हैं अस्त, बाजार पर पड़ेगा ऐसा असर, इन राशियों को निवेश का मिलेगा लाभ

Budget 2023: फरवरी का महीना आर्थिक मामलों में सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है. सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले साल 2023 के बजट सत्र की शुरुआत ऐसे दिन हो रही है, जब शनि अपनी राशि कुंभ में अस्त होंगे और भोग-विलास और भौतिक सुख-सुविधाओं वाले ग्रह शुक्र भी शनि के साथ कुंभ राशि में होंगे. इसके अलावा गुरु भी अपनी राशि मीन में विराजमान रहेंगे. आइए जानते हैं बजट को लेकर क्या है ज्योतिषिय आंकलन.

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार फरवरी 2023 में पेश होने वाले बजट के बाद बाजार के कई सेक्टरों मे खरीदारी और बिकवाली में तेजी होगी. ग्रह दशाओं के अनुसार कुंभ राशि में शनि महाराज के अस्त होने के कारण कमजोर आर्थिक स्थिति लोगों के लिए बजट में कुछ राहत मिलने की संभावना है.

इन सेक्टर में वृद्धि के संकेत

बजट सत्र के दौरान शनि के प्रभाव से बैंकिंग और विनिर्माण के क्षेत्र में विकास से जुड़े योजनाओं की मंजूरी मिल सकती है. इसलिए इस सेक्टर से जुड़े लोगों के अच्छी कमाई की संभावना बन रही है. वहीं नौकरी पेशा लोगों को इस बजट से राहत मिलने की संभावना है. मध्यम वर्ग के लिए भी कर में राहत मिलने की उम्मीद है. बजट के बाद इस बात की भी संभावना है कि शेयर मार्केट पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है. वहीं बजट में इनकम टैक्स मे बदलाव का सकारात्मक असर भी देखने की संभावना है.

इस सेक्टर में दिख सकती मंदी

ज्येतिषिय गणना के अनुसार कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के दामों में स्थिरता बनी रह सकती है. इसलिए सोना, चांदी की खरीदारी अपनी आवश्यकता के अनुरुप करें. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बजट उत्साहजनक रह सकता है. इसके अलावा वाहन उद्योग पर भी शनि के गोचर का असर शुरुआती महीनों में देखने को मिल सकता है.

लोगों का बजट से हो सकता है मोह भंग

ज्योतिष के अनुसार शनि और सूर्य युति के अलावा इस साल अप्रैल महीने मे सूर्य राहु से युति करेंगे इस कारण लोगों को इस बजट के बाद निराशा महसूस हो सकती है. वहीं 18 फरवरी तक बाजार में काफी उतार-चढाव देखने को मिलेगा. इसके बाद इसमें सुधार आने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: February 2023 Festivals: फरवरी में रहेगी त्योहारों की धूम, महाशिवरात्रि और विजया एकादशी समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

बजट से इन राशि वालों को होगा लाभ

गणना के अनुसार इस बजट से मेष और मिथुन राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है. इसके अतिरिक्त कर्क और धनु राशि वालों को भी बजट से राहत मिल सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

12 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

29 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

47 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago