होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली में छात्र की हत्या (फोटो प्रतीकात्मक)
Delhi: राजधानी दिल्ली में क्राइम की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में 12वीं कक्षा के एक छात्र की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई.सोमवार की दोपहर छात्रों के दो गुटों में झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक छात्र पर ताबड़तोड़ चाकू से जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया और फिर उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है लेकिन अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है. जानकारी के मुताबिक, छात्र की उम्र 18 साल थी और वो कालकाजी स्कूल में पढ़ता था.
पुलिस ने बताया कि,”हंसराज सेठी पार्क के पास छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें कथित तौर पर एक लड़के के सीने पर चाकू से वार किए गए. उसे पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है”. अपराधियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई.
मृत छात्र का नाम मोहन है और वह अपने परिवार के साथ ओखला फेस 2 के जेजे आर कैंप में रहता था और वह 12वीं की कक्षा का छात्र था. बताया जा रहा है कि कुछ समय में मोहन के बहन की शादी होनी थी लेकिन अब भाई की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया है.
वहीं राजधानी में एक महिला की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना पश्चिम विहार की है यहां एक स्कूटी सवार महिला को गोली मार दी गई और फिर बदमाश महिला की स्कूटी लेकर फरार हो गया.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…