बुध देव और राशिचक्र.
Budh Ast August 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. बुध देव राशि परिवर्तन के अलावा उदय और अस्त भी होते हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणाना के अनुसार, बुध देव इस वक्त सिंह राशि में मौजूद हैं और आने वाले 7 अगस्त को इसी राशि में अस्त हो जाएंगे. बुध देव अस्त अवस्था में 28 अगस्त तक रहने वाले हैं. बुध देव अस्त अवस्था में 21 दिनों तक रहेंगे. ऐसे में बुध के अस्त होने से सिंह समेत 3 राशियों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. इस दौरान सुख के साधनों में वृद्धि होने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा. आइए जानते हैं कि बुध का अस्त होना किन तीन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा.
बुध देव 19 जुलाई को सिंह राशि में गोचर किए थे और इस स्थिति में 22 अगस्त तक रहने वाले हैं. इस बीच बुध का अस्त होना सिंह राशि से संबंधित लोगों के लिए बेहद खास होने के साथ-साथ लाभकारी भी है. बुध अस्त की अवधि में तमाम आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. व्यापार करने वालों को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा से धन लाभ होगा. हालांकि, इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना होगा.
बुद्धि और व्यापार के कारक बुध के अस्त होने से कर्क राशि से जुड़े लोगों को जीवन के कई क्षेत्रों में खास लाभ होगा. बिजनेस करने वालों के जो काम लंबे से समय से रुके हुए थे वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. नौकरी करने वालों को भी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन के साथ-साथ अतिरिक्त धन लाभ का भी योग बनेगा. वाणी का दोष दूर होगा.
बुध का सिंह राशि में अस्त होने से धनु राशि को भी खास लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा वालों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. बुध ग्रह की अनुकूलता से करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगा. दोस्तों के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ का योग बनेगा. निवेश से बहुत हद तक लाभ का योग बनेगा. पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. मानसिक शांत बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: सावन में इस दिन जगेगा मिथुन समेत 5 राशियों को सोया भाग्य, बरसेगी शिवजी की विशेष कृपा!
यह भी पढ़ें: अगस्त से इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, लक्ष्मी नारायण योग दिलाएगा हर सुख
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…