Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

धन के कारक शुक्र और केतु मिलकर संवारेंगे 4 राशियों का जीवन, रातोंरात पलटेगी किस्मत

Shukra Ketu Yuti: शुक्र देव 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र-केतु के युति योग से 4 राशियों के जीवन में खास बदलाव आएगा.

shukra ketu

शुक्र और केतु.

Shukra Ketu Yuti Venus Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में केतु को मयावी ग्रह कहा गया है. केतु ग्रह एक राशि में कम से कम 18 महीने तक रहता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु 30 अक्टूबर 2023 से कन्या राशि में मौजूद है और इस स्थिति में इस साल भी रहने वाला है. वहीं, धन ऐश्वर्य और सुख का कारक ग्रह शुक्र 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है. ऐसे में कन्या राशि में केतु और शुक्र ग्रह आमाने-सामने होंगे. शुक्र और केतु का यह योग चार राशियों के लिए विशेष लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कन्या राशि में शुक्र-केतु की युति किन राशियों के लिए लकी है.

मेष राशि

कन्या राशि में केतु और शुक्र के मिलने वाला शुभ योग मेष राशि से लिए विशेष लाभकारी है. इस दिन शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से जहां हर प्रकार के अधूरे कार्य पूरे होंगे, वहीं धन-दौलत में वृद्धि के कुछ खास योग बनेंगे. केतु ग्रह के प्रभाव से धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा इस अवधि में करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहेगी. मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा. मन खुश रहेगा और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि से जुड़े लोगों के केतु और शुक्र दोनों ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी. व्यापार करने वालों को अटका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नए साध मजबूत होंगे. करियर में उन्नति होगी. नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि

शुक्र-केतु की युति कन्या राशि में होने वाली है. ऐसे में कन्या राशि को इन दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे. इस दौरान धन-दौलत में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जवाबदेही मिल सकती है. शुक्र-केतु के योग से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा. इस दौरान प्रेम संबंध मधुर रहेगा. दांपत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी. अटका हुआ धन मिल सकता है.

तुला राशि

शुक्र और केतु की युति तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी. इस दौरान कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार करने वालों के जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वे पूरे होंगे. बिजनेस में खास आर्थिक उन्नति होगी. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होंगी. नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा. धन लाभ के कई योग बनेंगे. आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: शनि की सीधी चाल से बनेगा दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशियों को होगा चौतरफा लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital