आस्था

बुध देव खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का पिटारा! होली से पहले होगा जबरदस्त धन लाभ

Budh Uday Meen Rashi Horoscope: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के लिए राशि परिवर्तन करता है. ग्रहों के नक्षत्र और राशि परिवर्तन का ज्योतिष में खास महत्व है. ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर राशिचक्र की प्रत्येक राशि पर पड़ता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा उनका उदय और अस्त होना भी राशियों पर विशेष प्रभाव डालता है. ग्रहों के राजकुमार और वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध बहुत जल्द उदित होने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध देव 15 मार्च को उदित होने वाले हैं. बुध देव का उदित अवस्था में आना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने के साथ-साथ फादयेमंद भी है.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च महीने में बुध देव का उदित होना इस राशि के लिए बेहद शुभ है. व्यापारी लोग इस दौरान अगर शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. करियर में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. परिवार में बड़े भाई से आर्थिक लाभ मिलेगा. सोने-चांदी के व्यापार करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. वाणी से जुड़ी समस्या दूर होगी.

मिथुन राशि

इस राशि से जुड़े लोगों के लिए बुध का उदित अवस्था में आना अत्यधिक लाभकारी माना जा रहा है. धार्मिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेंगे. परिणामस्वरूप देवी-देवताओं की कृपा से मनोकामना पूरी होगी. बुध ग्रह के उदित होने से बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. इस दौरान दोगुना आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी. अटका हुआ धन वापस मिलेगा. बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभदायक साहित होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

कुंभ राशि

बुध ग्रह का उदित होना कुंभ राशि के लिए फायदेमंद है. बिजनेस करने वालों को बुध ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप आमदनी में जमकर इजाफा होगा. जो काम बहुत दिनों से रुका था, वह सफलतापूर्वक पूरा होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. करियर में मनोनुकूल सफलता मिलेगी. सेहत का साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी का शुभ समाचार मिलेगा.

यह भी पढ़ें: होली पर 4 घंटे से अधिक का चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ; जानें समय और सूतक काल

यह भी पढ़ें: विजया एकादशी व्रत कब रखा जाएगा 6 या 7 मार्च को? जानें शुभ मुहूर्त और आसान पूजा-विधि

Dipesh Thakur

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

23 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

37 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

42 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

55 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago