देश

विपक्ष मुझे गालियां दे रहा हैं… तेलंगाना में बोले पीएम मोदी- ‘परिवारवादियों के कारण राज्य बर्बाद हो गए’

Pm Modi Telangana Sangareddy Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर तेलंगाना के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे संगारेड्डी पहुंचे और 7 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद जनसमूह को भी संबोधित किया. पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग मुझे लगातार गालियां दे रहे हैं. पीएम ने वहां मौजूद लोगों से पूछा आपको पता है ये लोग मुझे गालियां क्यों दे रहे हैं? क्योंकि मैं उनके सैकड़ों रुपए के घोटालों की पोल खोल रहा हूं.

पीएम ने कहा कि आप जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक देखिए, जहां परिवारवादी पार्टियां राज कर रही है. इस राजनीति के कारण वे परिवार तो मजबूत हो गए पर राज्य मजबूत नहीं हुआ. पीएम ने कहा कि वे लोग मेरी बातों का जवाब नहीं देते हैं. वे कहते हैं कि मोदी का तो परिवार ही नहीं है. अगर आपके पास परिवार है तो आपको कब्जा और चोरी करने की छूट है. ये लोग कहते हैं कि हमारी मोदी के साथ विचारधारा की लड़ाई है. वे लोग कहते हैं फैमिली पहले मैं कहता हूं देश पहले.

हम जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात कर रहे थे, ये वादा बीजेपी ने पूरा किया. ये काम इतना बड़ा हो गया है कि आज धारा 370 पर फिल्में बन रही हैं और काफी लोकप्रिय हो रही हैं . हमने कहा था कि हम सब मिलकर अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम का स्वागत करेंगे. क्या यह गौरव के साथ किया गया था या नहीं? क्या दुनिया भर के भारतीयों ने ऐसा किया या नहीं? पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि अगले कुछ वर्षों में हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे.

पीएम ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि मैंने आपसे कहा था कि हम सब मिलकर भारत को पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. आज आप देख रहे हैं कि कैसे भारत पूरी दुनिया में आशा की किरण बनकर नई ऊंचाइयों को छू रहा है. पीएम ने आगे कहा कि आज लगातार दूसरे दिन मैं तेलंगाना में हूं. मैं तेलंगाना के लोगों में बीजेपी के लिए जितना उत्साह देख रहा हूं, उतना ही मेरा विश्वास बढ़ रहा है. मैं आपके स्नेह और विकास के प्रति आपके प्यार को मानता हूं. मैं इसे दोगुनी रकम में लौटाऊंगा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुलतानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

58 seconds ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

14 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

32 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

38 minutes ago