देश

यूपी में भाजपा लगाएगी कंगना रनौत पर दांव, इस सीट से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Kangana Ranaut Contest Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और सपा ने उम्मीदवारों का ऐलान शुरू कर दिया है. भाजपा ने 51 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय किया है तो वहीं दूसरी ओर सपा ने 32 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है. इस बीच पार्टी ने यूपी से दो भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और रवि किशन को एक बार फिर मैदान में उतारा है. इस बीच खबर है कि भाजपा बाॅलीवुड स्टार कंगना रनौत को भी उम्मीदवार बना सकती है. चर्चा है कि पार्टी उन्हें मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव में उतार सकती है. हालांकि पश्चिमी यूपी की अधिकांश सीटों पर भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं.

बता दें कि भाजपा ने मुरादाबाद मंडल की 6 में से 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान पहली सूची में ही कर दिया था. इसमें रामपुर, संभल, अमरोहा और नगीना सीट शामिल है. वहीं बिजनौर और बागपत सीट एनडीए में शामिल हुई आरएलडी को सौंपी गई हैं. ऐसे में चर्चा है कि पार्टी मुरादाबाद सीट से कंगना को चुनाव मैदान में उतार सकती है. इस सीट पर पूर्व सांसद सर्वेश सिंह भी प्रबल दावेदारों में से एक हैं. इसके अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.

ये भी पढ़ेंः पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, योगी सरकार ने बोर्ड अध्यक्ष को हटाया

मुरादाबाद से सपा घोषित नहीं किया प्रत्याशी

ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक मुरादाबाद सीट को लेकर तरह-तरह केे कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि सपा ने भी अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है. फिलहाल यह सीट सपा के कब्जे में हैं. यहां से एसटी हसन भी प्रबल दावेदार हैं. ऐसे में टिकट को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं.

पार्टी यूपी की 80 में से 74 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. वहीं शेष 6 सीटें उसने अपने सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं. इसमें 2-2 सीटें रालोद और अपना दल और 1-1 सीट राजभर की पार्टी सुभाषपा और निषाद् पार्टी के लिए छोड़ी है.

ये भी पढ़ेंः ‘क्या असद भाई ने हिंदुओं के लिए आवाज उठाई…’ माधवी लता ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago