शनि महाराज.
Shani Retrograde 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे मंद गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना गया है. ऐसे में जब कभी भी सूर्य-पुत्र शनि की चाल बदलती है तो उसका असर राशिचक्र की तमाम राशियों पर पड़ता है. इस वक्त शनि देव कुंभ राशि में मौजूद हैं और इस स्थिति में 2025 तक रहने वाले हैं. हालांकि, उससे पहले इस महीने की 30 तारीख को शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 30 जून से वक्री चाल शुरू करेंगे. शनि की इस वक्री चाल से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है.
शनि की वक्री चाल का शुभ असर कन्या राशि से जुड़े लोगों को भी मिलेगा. शनि देव के प्रभाव से आने वाले 5 महीने लाभकारी और किस्मत बदलने वाले साबित होंगे. जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. आर्थिक स्थित में सुधार होगा. अगर किसी प्रकार का कर्ज है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. परिवार से सदस्यों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे आर्थिक लाभ होगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की वक्री चाल से तुला राशि से जुड़े लोगों की जिंदगी में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. शनि देव की कृपा से नौकरी-व्यापार से जुड़े कई कार्यों में सफलता मिलेगी. दैनिक आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा. हालांकि, निवेश को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा. शनि की चाल के दौरान लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी. निवेश के कई अवसर मिल सकते हैं.
इस राशि से संबंधित लोगों के लिए भी शनि की चाल का लाभ मिलेगा. शनि देव जब वक्री चाल शुरू करेंगे. नौकरी में कार्यों को लेकर दवाब कम होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. करियर में नई उंचाई हासिल करेंगे. परिवार में किसी बड़े सदस्य से आर्थिक सहयोग मिल सकता है. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा. कुल मिलाकर शनि का यह परिवर्तन लाभदायक साबित होगा.
यह भी पढ़ें: वर्षों बाद बना बुधादित्य और शश राजयोग का दुर्लभ संयोग, अब इन राशि वालों को मिलेगा राजा जैसा सुख का आनंद
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…