देश

रिलायंस फाउंडेशन ने धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर स्कॉलरशिप की घोषणा की

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन ने घोषणा की है कि वह भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्ति प्रदान करके युवाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरी करेगा.

शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए रिलायंस फाउंडेशन 2 लाख रु तक की 5,000 अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप और 6 लाख रु तक की 100 मेरिट आधारित पोस्ट-ग्रैजुएट स्कॉलरशिप प्रदान करेगा. इसके लिए 14 फरवरी 2023 तक आवेदन किए जा सकते हैं.

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, “मेरे ससुर धीरूभाई अंबानी हमारे युवाओं की शक्ति और क्षमता में बहुत यकीन रखते थे. उनकी 90वीं जयंती के अवसर पर हमें अगले 10 वर्षों में रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप के माध्यम से 50,000 स्कॉलरशिप की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. मुकेश और मुझे विश्वास है कि सही समर्थन के साथ, यह पीढ़ी ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से भारत की विकास गाथा का सबसे शानदार अगला अध्याय लिखेगी.”

भारत की आधी आबादी या 600 मिलियन भारतीयों से अधिक की उम्र 25 से कम है. रिलायंस फाउंडेशन भारत में युवाओं के लिए उच्च शिक्षा को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस साल, रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप का लक्ष्य 5000 छात्रों का समर्थन करने का है.

स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को सफल पेशेवर बनने और उनके सपनों को साकार करने में सक्षम बनाना है, खुद को और उनके समुदायों को ऊपर उठाना और भारत के भविष्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना है.

स्कॉलरशिप ग्रांट के अलावा, रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप छात्रों को एक सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करेगा. 15 लाख रुपये से कम की घरेलू आय वाले छात्र, जो अपनी पसंद के किसी भी विषय में अपने स्नातक की पढ़ाई के पहले वर्ष में नामांकित हैं, वे आवेदन कर सकते हैं.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों और विशेष रूप से विकलांग छात्रों द्वारा आवेदन को प्रोत्साहित करना भी होगा. रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप का उद्देश्य भारत के 100 सबसे प्रतिभाशाली पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, जो हर साल उत्कृष्टता का एक समूह बनाकर समाज के हित के लिए कुछ बड़ा सोच सकते हैं और डिजिटली सोच सकते हैं.

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

यह मेरिट-आधारित स्कॉलरशिप आवेदन करने के लिए सभी के लिए ओपन है. इसका उद्देश्य कल के भविष्य के लीडर्स की पहचान करना और एक्सपर्ट्स के साथ इंटरव्यू समेत एक कठिन चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें सम्मानित किया जाएगा. कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गणित और कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल और नई ऊर्जा, मटीरियल साइंस और इंजीनियरिंग और जीवन विज्ञान के छात्रों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा. अपने स्नातकोत्तर अध्ययन के प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त, रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप एक समग्र विकास कार्यक्रम मुहैया कराएगा, जिसमें विशेषज्ञों से बातचीत और स्वयंसेवा के अवसर भी शामिल होंगे.

धीरूभाई अंबानी स्कॉलरशिप की शुरूआत 1996 में हुई और 2020 में शुरू हुई रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप ने पूरे भारत में 13,000 युवाओं के जीवन को प्रभावित किया है, जिससे उन्हें प्रमुख संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने समुदायों में, भारत और विदेशों में प्रतिष्ठित संगठनों में लीडरशिप पोजिशन हासिल करने में मदद मिली है. रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप ने प्रतिभाशाली यूजी और पीजी छात्रों को समग्र रूप से शिक्षित किया है ताकि उन्हें सामाजिक भलाई के लिए नवाचार करने के लिए सशक्त बनाया जा सके. इन प्रयासों के माध्यम से रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप का उद्देश्य शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति भारत के युवाओं की प्रेरणा को मजबूत करना और उनके पेशेवर विकास को बढ़ावा देना है. रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, www.scholarships.reliancefoundation.org विजिट करें.

रिलायंस फाउंडेशन के बारे में

Reliance Industries Limited के ब्रांच Reliance Foundation का उद्देश्य नए और स्थायी समाधानों के जरिए भारत के विकास के रास्ते में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाना है. संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन सभी के कल्याण और जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है. रिलायंस फाउंडेशन ग्रामीण परिवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, शहरी नवीनीकरण और कला, संस्कृति और विरासत में देश की विकास चुनौतियों को संबोधित करने पर केंद्रित है और पूरे भारत में 64 मिलियन से अधिक लोगों, 53,000 से अधिक गांवों और कई शहरी इलाकों में पहुंच चुका है. अधिक जानकारी के लिए https://www.reliancefoundation.org पर विजिट करें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

7 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

50 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago