आस्था

चंद्र ग्रहण से सावधान रहें 5 राशियों के लोग, जीवन में होगा ये बड़ा बदलाव!

Chandra Grahan 2024 Effect: ज्योतिष में चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटना को खास महत्व दिया गया है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. पंचांग के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से होगी. जबकि, समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगी. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है. वैसे तो यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका असर कुछ राशियों पर होगा. कन्या राशि में लगने वाले इस चंद्र ग्रहण के दौरान किन राशियों को खास सावधान रहना होगा? जानिए.

मेष

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए अशुभ है. ग्रहण के प्रभाव से धन हानि हो सकती है. नौकरी-व्यापार में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में किसी सदस्य से मन मुटाव हो सकता है.

कर्क

मार्च में लगने वाला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. ग्रहण के परिणामस्वरूप मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा. घर-परिवार में कार्यों को लेकर तनाव रहेगा. शादी शुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है.

कन्या

दांपत्य जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. लव लाइफ में पार्टनर के मनमुटाव की स्थिति बनेगी. घर का माहौल खराब हो सकता है. ऐसे में कन्या राशि से जुड़े जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान खास सतर्क रहना होगा.

कुंभ

चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से कुंभ राशि से जुड़े लोगों को धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही शारीरिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है. इसके अलावा घर और दफ्तर में मानसिक तनाव बढ़ेगा.

मीन

मार्च में 25 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण मीन राशि के लिए अच्छा नहीं कहा जा रहा है. ग्रहण के प्रभाव से दुर्घटना की संभवना है. शारीरिक चोट से परेशानी होगी. कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: होली के दिन लगने जा रहा है इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और टाइमिंग

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक में इन 7 राशियों का प्यार चढ़ेगा परवान, इन्हें रहना होगा खास सतर्क

Dipesh Thakur

Recent Posts

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

9 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

38 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago