खेल

U19 World Cup 2024: वर्ल्ड कप को लेकर मुशीर खान ने कहा, ‘जीतकर ही जाऊंगा’

Musheer Khan On U19 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में सरफराज खाने के छोटे भाई मुशीर खान का बल्ला आग उगल रहा है. मुशीर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाने कामयाब हो पायी. अब सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सरफराज के भाई ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बेहतरीन फॉर्म में हैं मुशीर खान

मुशीर खान इस समय बेहतरी फॉर्म में हैं. वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी हैं. इस टूर्नामेंट में वह अब तक दो शतक लगा चुके हैं. अब वह भारत को वर्ल्ड कप का खिताब उठाते हुए देखना चाहते हैं. इसको लेकर हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बयान दिया है. चलिए बताते हैं कि मुशीर खान ने क्या कहा है.

वर्ल्ड कप जीतने पर है सभी का ध्यान

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करने वाले मुशीर खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से बातचीत करते हुए बताया कि सभी प्लेयर्स वर्ल्ड कप का खिताब उठाना चाहते हैं. जिसके लिए सभी खिलाड़ियों का ध्यान वर्ल्ड पर जीतने पर है. मुशीर खान ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि वह इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं. उसके बाद जो भी नतीजे आएंगे, उसके लिए वह तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं लेकिन जब तक वह टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत जाता, तब तक संतुष्टि नहीं मिलने वाली है. मुशीर खान ने आगे कहा कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के बारे में तो मैं अभी सोच भी नहीं रहा हूं. हमारा ध्यान सिर्फ वर्ल्ड कप जीतने पर हैं.

मुशीर खान के नाम टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन

युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है, बल्कि वह एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज भी हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 5 मैच में मुशीर खान ने 334 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत कमाल का रहा है. इसके साथ ही वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में शिखर धवन के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दो या उससे अधिक शतकीय पारी खेली है.

ये भी पढ़ें- Team India में Ishan Kishan की कैसे होगी वापसी? Rahul Dravid ने बताया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

14 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

31 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

46 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago