आस्था

Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख समय और सूतक काल

Chandra Grahan 2024 Date Time Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण, ज्योतिष में इस घटना को खास महत्व दिया गया है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च को लगा था. जबकि, दूसरा चंद्र ग्रहण, बुधवार 18 सितंबर को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं और इस दौरान सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर ना पड़कर सीधे पृथ्वी पर पड़ता है. इस साल के दूसरा चंद्रण की तारीख, समय और सूतक काल समेत खास बातें जानिए.

2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण का समय क्या है?

पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, बुधवार 18 सितंबर को यानी भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा. इस दिन से पितृपक्ष का भी आरंभ होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 06 बजकर 12 मिनट से होगी. जबकि, चंद्र ग्रहण की समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी. ऐसे में इस आंशिक चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 05 मिनट की होगी. वहीं, खंडग्रास की अवधि 59 मिनट और 59 सेकेंड की होगी.

चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा या नहीं?

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. हालांकि, दुनिया के अन्य हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आमतौर पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

1 minute ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

25 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago