आस्था

2025 में राहु चाल बदलकर संवारेंगे इन राशि वालों की तकदीर, होगी जबरदस्त तरक्की

Rahu Gochar 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी और पाप का कारक ग्रह बताया गया है. नौ ग्रहों में राहु-केतु ही ऐसा ग्रह है जो कि हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल में भ्रमण करता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2025 में राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. नए साल (2025) में राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलना शुरू हो जाएगा और आर्थिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. चूंकि, कुंभ राशि पर शनि का आधिपत्य है, ऐसे में राहु के इस राशि में जाने से किन राशियों को विशेष लाभ होगा, जानिए.

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में राहु कन्या राशि के पहले भाव में प्रवेश करेगा. ऐसे में राहु के इस गोचर से कन्या राशि से संबंध रखने वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. व्यापार में साझेदार के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होगी. व्यापार में किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. कानूनी मुद्दों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम संबंधों में सुधार होगा. कारोबार बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. कुल मिलाकर राहु का यह गोचर लाभकारी साबित होगा.

धनु राशि

साल 2025 में राहु धनु राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव में प्रवेश करेगा. ऐसे में राहु का यह गोचर इस राशि के लिए लाभकारी साबित होगा. आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी. व्यापार में तरक्की के मार्ग खुलेंगे. नए स्रोत से धन लाभ होगा. नौकरी में तरक्की होगी. रोजगार में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. प्रेम संबंध में रिश्ते मधुर होंगे.

यह भी पढ़ें: नवंबर का आखिरी सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ, होगा खूब धन लाभ

2025 में कब होगा राहु का गोचर

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, साल 2025 में राहु 18 मई को शाम 5 बजकर 08 मिनट पर मीन से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा.

खराब राहु के लक्षण

अगर कुंडली में राहु की स्थिति अच्छी नहीं है तो ऐसे में जातक को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. राहु के खराब होने से पेट से जुड़ी समस्या, सिर दर्द होना, रिश्ते खराब होगा, खुद को लेकर गलतफहमी, धन की हानि, बात-बात पर आपा खोना, वाणी का कठोर होना, वाहन दुर्घटना, अपयश मिलना, अच्छे दोस्त ना मिलना इत्यादि कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

राहु के उपाय

राहु ग्रह की शांति के लिए हनुमान जी की उपासना और हनुमान चालीसा का पाठ करना काफी लाभकारी साबित होता है.

ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखना भी राहु को प्रसन्न करता है.

राहु को शांत करने के लिए शराब-सिगरेट इत्यादि नशीले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए.

राहु को भगवान शिव का भक्त माना गया है. ऐसे में राहु को प्रसन्न करने के लिए शिवजी की उपासना लाभकारी साबित होती है.

राहु को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना लाभकारी माना गया है.

कालभैरव के मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाने से राहु शांत होता है.

सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भी राहु के अशुभ प्रकोप से मुक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें: राहु-केतु की चाल बदलने से इन 5 राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख, 2025 वरदान के समान!

Dipesh Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago