आस्था

Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, 122 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, सूर्यग्रहण से होगा पितृपक्ष का समापन

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 7 सितंबर की रात लगने जा रहा है. यह ग्रहण रात 9:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर को रात 1:26 बजे खत्म होगा. इस दौरान यह भारत समेत कई देशों में साफ दिखाई देगा.

सूतक काल कब से?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. ऐसे में आज दोपहर 12:57 बजे से ही सूतक लागू हो जाएगा. इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य, खरीदारी और मंदिर दर्शन वर्जित माने जाते हैं.

पितृ पक्ष की शुरुआत

आज से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है. खास बात यह है कि 122 साल बाद पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण के दिन हो रही है. यह अवधि 21 सितंबर तक चलेगी. उस दिन सूर्य ग्रहण भी है, हालांकि वह भारत में दिखाई नहीं देगा.

कौन-सी राशियां रहें सतर्क

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. वहीं, मेष, वृषभ, कन्या और धनु राशियों के लिए लाभदायक रहेगा. प्रभावित राशियों के जातकों को मंत्र जाप और दान करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण वाली रात को प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें और क्या न करें? ये हैं धार्मिक मान्यताएं

ग्रहण के दौरान क्या करें

ग्रहण के समय स्नान, जप और ध्यान को विशेष फलदायी माना गया है. मान्यता है कि इस दौरान किया गया जाप लाखों गुना ज्यादा प्रभावशाली होता है. इसलिए श्रद्धालु ग्रहण काल में जप और पूजा करें.

पितृ पक्ष का महत्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पूर्वजों को याद करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का खास समय है. इस अवधि में तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

50 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago