आस्था

Chhath Puja Kharna 2024: खरना पूजा के दिन भूल से भी ना करें ये 5 गलतियां, जानें क्या ना करें

Chhath Kharna Puja 2024 Mistakes: चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर यानी आज से हो चुकी है. छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय होता है. इस दौरान व्रती महिलाएं किसी जलाशय में स्नान करती हैं और उसके बाद घर की रसोईघर को शुद्ध कर वहां कद्दू-भात का विशेष भोजन तैयार करती हैं. इस दिन व्रती महिलाएं सिर्फ एक बार ही भोजन करती हैं. नहाय-खाय के अगले दिन खरना पूजा होती है. खरना पूजा के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है. आइए जानते हैं कि खरना के दिन कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

क्या है खरना पूजा का महत्व | Kharna Puja Importance

खरना पूजा के दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं. इस दिन विशेष रूप से छठी मैया का प्रसाद तैयार किया जाता है. इस दिन गुड़ की खीर और पूड़ी बनाई जाती है. खरना पूजा के दिन प्रसाद के तौर पर जो कुछ भी बनाया जाता है उसके लिए मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है. खरना का प्रसाद तैयार करने के बाद सबसे पहले इसे व्रती महिलाएं ग्रहण करती हैं. उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के बीच बांटा जाता है. खरना पूजा के दिन शाम के समय व्रतधारी सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं.

खरना पूजा के दिन ना करें ये गलतियां

खरना पूजा के दिन अक्सर बच्चे बिना हाथ धोए गंदे हाथों से खरना का सामान छू लेते हैं. ऐसे में इस सामान को भूलकर भी दुबारा प्रयोग ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि, छठ पूजा में पवित्रता का विशेष ख्याल रखा जाता है.

छठ पूजा में बनने वाला प्रसाद किसी को भी सुबह अर्घ्य से पहले नहीं देना चाहिए. कहा जाता है कि जब तक छठ का प्रसाद छठी मैया को अर्पित नहीं किया जाता है तब इसे ग्रहण नहीं करना चाहिए.

खरना पूजा के दिन साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए. किसी भी चीज को बिना हाथ धोए नहीं छूना चाहिए.

खरना पूजा का प्रसाद किसी ऐसे स्थान पर बनाना चाहिए जो पूरी तरह से शुद्ध हो. इस दिन अशुद्ध स्थान पर खरना का प्रसाद नहीं बनाना चाहिए.

खरना के दिन व्रतधारियों को पलंग पर नहीं सोना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन व्रतियों को जमीन पर सोना चाहिए.

खरना का प्रसाद बिल्कुल साफ-सुथरे कपड़े पहनकर बनाना चाहिए. गंदे कपड़े पहनकर खरना का प्रसाद तैयार करना अशुभ माना गया है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

22 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

25 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago