आस्था

देवउठनी एकादशी 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, शुरू होंगे अच्छे दिन, जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की

Dev Uthani Ekadashi 2024 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को यानी आज है. ऐसे में आज भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे. भगवान विष्णु जब योगनिद्रा से जागते हैं तो हर प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल की देवउठनी एकादशी मेष समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी किन 5 राशियों के लिए लाभकारी है.

मेष राशि

देवउठनी एकादशी मेष राशि से संबंध रखने वालों के लिए शुभ है. इस दिन धन लाभ के कई योग बनेंगे. संतान की उन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा. करियर से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. सेहत अच्छी रहेगी. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग हैं.

मिथुन राशि

देवउठनी एकादशी मिथुन राशि के लिए खास है. इस दिन से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. करियर में लाभ के कई योग बनेंगे. मानसिक तनाव दूर होगा. पारिवारिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी पर इस विधि से भगवान विष्णु को जगाएं, बोले ये मंत्र; पूरी होगी हर मनोकामना

तुला राशि

इस राशि के लिए देवउठनी एकादशी बेहद शुभ है. इस दिन धन प्राप्ति के मजबूत योग बनेंगे. सेहत से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति के प्रबल योग बनेंगे. व्यापार में निवेश से लाभ होगा. परिवार सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगा. श्रीहरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. नौकरी में प्रमोशन की स्थिति बन सकती है. व्यापार करने वालों को दैनिक आमदनी में इजाफा होगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

करियर के लिहाज से देवउठनी एकादशी का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ है. इस दिन से करियर में नई शुरुआत कर सकते हैं. करोबार में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी. लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. व्यापार करने वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे.

कुंभ राशि

इस साल की देवउठनी एकादशी कुंभ राशि के जातकों के लिए भी विशेष लाभकारी माना जा रहा है. इस दिन से कारोबार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग हैं. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. इस दिन से नौकरी में भी सकारात्मक बदलाव आएगा. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. संतान पक्ष के कोई खुशखबरी मिल सकती है. परिवार में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ का भी योग है.

यह भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी ना खाएं ये साग और सब्जियां, जानें क्या करें और क्या नहीं

Dipesh Thakur

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

24 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

26 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

34 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

50 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

57 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago