रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा
Rupali Ganguly: टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाले सीरियल अनुपमा की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने हालिया दिनों में अपनी मां पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. ईशा का दावा है कि वो रुपाली के पति अश्विन के वर्मा की बेटी हैं. रुपाली ने उन्हें और उनकी मां को धमकी दी है.
इसके साथ ही एक्ट्रेस पर कई घिनौने आरोप लगाए है. अब रुपाली गांगुली ने उनके खिलाफ लिगल एक्शन लेने का फैसला किया है. रुपाली ने ईशा वर्मा को मानहानि का 50 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है. बता दें कि ईशा वर्मा रुपाली गांगुली के पति अश्विन वर्मा की पिछली पत्नी से हुई बेटी है.
ईशा के आरोपों के मुताबिक रुपाली गांगुली अश्विन की तीसरी पत्नी हैं. यह पूरा मामला चर्चा में तब आया जब ईशा वर्मा की एक 4 साल पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई. ईशा ने रुपाली गांगुली को ‘साइकॉटिक’ और ‘अब्यूजिव’ बताते हुए कहा कि दुनिया भर में औरतों की आवाज बनने का ढोंग करने वाली रुपाली असल में वैसी नहीं है जैसी नजर आती है. ईशा ने रुपाली गांगुली पर उनकी मां को गालियां देने और उनके पिता की शादी के बारे में पता होने के बावजूद उनका परिवार तोड़ने जैसे आरोप लगाए है.
रिपोर्ट के मुताबिक रुपाली गांगुली ने वकील सना रईस खान के जरिए ये नोटिस सौतेली बेटी का दावा करने वाली ईशा वर्मा को भेजा है. सना ने कहा- ‘हमने सौतेली बेटी का दावा करने वाली लड़की को झूठे और इमेज को नुकसान पहुंचाने वाले दावों की वजह से ये मानहानि नोटिस भेजा है. ये दावे सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए लगाए हैं. इसी वजह से ये कानूनी कदम उठाया.’
ये भी पढ़ें:जब कपिल शर्मा के शो में नजर आए ‘Trump’ और ‘Kim Jong Un’
इसके साथ ही सना ने आगे कहा- ‘इन बेसलेस आरोपों के पीछे का मकसद रूपाली गांगुली की इमेज को नुकसान पहुंचाना है. साथ ही उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा का फायदा उठाना था. इस तरह की हरकतों से उन्हें ना केवल इमोशनल ट्रबल करना पड़ा है, बल्कि निजी और प्रोफेशनल लाइफ पर भी गलत असर पड़ा है.’
ईशा वर्मा, अश्विन वर्मा और उनकी एक्स वाइफ सपना यादव की गोद ली बेटी हैं. अश्विन और सपना की शादी साल 1997 में हुई थी और साल 2008 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. ईशा का दावा है कि रुपाली ने उनकी मां को फिजिलकी, मेंटली और इमोशनली अब्यूज किया है. रुपाली की सौतेली बेटी ईशा 26 साल की हैं और अमेरिका में रहती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रुपाली पर ढेरों आरोप लगाए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…