आस्था

दिवाली के दिन गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, घर में छा जाएगी दरिद्रता!

Diwali 2024 Daan: दिवाली का त्योहार इस साल 31 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है. इसके साथ ही इस दान करने की परंपरा भी है. मान्यतानुसार, दिवाली के दिन दान करने से विशेष लाभ मिलता है. यही वजह है कि दिवाली के दिन अमूमन लोग अपने दोस्तों, सगे-सबंधियों और प्रियजनों को विशेष उपहार या मिठाई देते हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र किया गया है जिसका दान दिवाली के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन चीजों का दान करने से बचना चाहिए.

घी और तेल

दिवाली के दिन घी और तेल का दान करने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर इन दो चीजों का दान करना अशुभ है. इसलिए दिवाली के दिन ऐसा करने से बचें.

नमक

दिवाली के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि दिवाली के दिन नमक का दान करने से रिश्तों में दरार हो सकता है.

लोहे की वस्तुएं

कहा जाता है कि लोहे की चीजें दुर्भाग्य और विपत्ति को आकर्षित करती हैं. ऐसे में दिवाली के दिन लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: घर में दरिद्रता लाती हैं ये चीजें, दिवाली से पहले कर दें बाहर

काले रंग की वस्तुएं

दिवाली के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करने से भी परहेज करना चाहिए. माना जाता है कि दिवाली के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करने से जीवन में दुर्भाग्य और नकारात्मकता आती है.

टूटी हुई वस्तुएं

दिवाली के शुभ अवसर पर टूटी हुई वस्तुओं का दान करने से भी बचना चाहिए. ऐसी वस्तुएं दुर्भाग्य और असफलता को बढ़ावा देती हैं. ऐसे दिवाली के दिन टूटी-फूटी चीजों का दान ना करें.

दिवाली पर करें इन चीजों का दान

दिवाली के दिन अनाज, कपड़े, फल, मिठाइयां या धन का दान करना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन मिठाई का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. उत्तम स्वास्थ्य के लिए दिवाली के दिन फल का दान किया जाता है. इसके अलावा दिवाली के दिन गरीबों के बीच अनाज और वस्त्र का दान करने से धन की कमी दूर होती है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के बाद का समय इन 4 राशियों के लिए वरदान! शनि देव मार्गी होकर बदलेंगे तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago