Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Diwali 2024: घर में दरिद्रता लाती हैं ये चीजें, दिवाली से पहले कर दें बाहर

Diwali 2024 Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें घर में दरिद्रता लाती हैं. ऐसे में इन चीजों को दिवाली से पहले घर से बाहर कर देना चाहिए.

Diwali Vastu Tips

दिवाली वास्तु टिप्स.

Diwali 2024 Vastu Tips: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. परंपरा के अनुसार, दिवाली के दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली के दिन इनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

पौराणिक मान्यता है कि दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी हर घर में भ्रमण करती हैं. इसलिए इस पर्व में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें घर में दरिद्रता लाती हैं. ऐसे में इन चीजों को दिवाली से पहले घर से बाहर कर देना चाहिए. आइए अब उन चीजों के बारे में बारी-बारी से जानते हैं.

टूटे-फूटे सामान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटी हुई वस्तुएं जैसे- बर्तन, फर्नीचर, सजावट के सामान नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं. ऐसे में इन वस्तुओं को दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें.

यह भी पढ़ें: दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को, शुभ तिथि को लेकर आज ही दूर कर लें कंफ्यूजन

उपयोग में ना आने वाली चीजें

घर में रखी ऐसी वस्तुएं जो उपयोग में ना आती हों, उन्हें दिवाली से पहले घर से बाहर करना चाहिए. वास्तु के अनुसार, इन चीजों को घर में रखना शुभ नहीं है. ये वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकती हैं.

नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाने वाली तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाने वाली तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. युद्ध, संघर्ष या उदासी की तस्वीरों को घर में लगाने से बचना चाहिए. अगर ऐसी तस्वीरें घर में पहले से लगी हैं तो उन्हें दिवाली से पहले घर से बाहर कर दें.

सूखे या मुरझाए हुए पौधे

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि सूखे या मुरझाए हुए पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं. दिवाली से पहले ऐसे पौधों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए. घर में हमेशा नए और हरे पौधे लगाने चाहिए.

खंडित मूर्तियां

वास्तु नियम के मुताबिक, घर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. इन्हें दुर्भाग्य का कारण माना जाता है. ऐसे में दिवाली से पहले खंडित मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर दें या किसी पवित्र स्थान पर रख दें.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इन 6 राशि वालों को मिलेगा खुशियों का बोनस, धन के कारक शुक्र कराएंगे बंपर लाभ

दिवाली 2024 से जुड़ी अन्य खबरें…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital