(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने से लोगों की हो रही मौतों के बाद विपक्षी पार्टियां सत्ता पक्ष पर हमलावर है. इस बीच गुरुवार को राजद (RJD) ने जदयू (JDU) पर जोरदार कटाक्ष करते हुए पार्टी का नया नाम दे दिया. इसके बाद जदयू ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की.
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि जदयू का मतलब ही होता है, “जहां दारू अनलिमिटेड उपलब्ध” हो. उन्होंने कहा कि जे का मतलब- जहां, डी का मतलब- दारू और यू का मतलब-अनलिमिटेड उपलब्ध. बिहार में कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां शराब उपलब्ध नहीं है. ये हालत तब है जब बिहार में शराबबंदी लागू है. लोग जहरीली शराब पीकर मौत को गले लगा रहे हैं. बिहार में शराब की समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है. राजद ने अपने अधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट भी किया है. जिसमें JDU का नाम जहां दारू अनलिमिटेड लिखा है.
ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुणे से तीन और गिरफ्तार
राजद प्रवक्ता के इस बयान के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद का मतलब ‘राष्ट्रीय जहरीली दल’ है. नीरज कुमार ने कहा कि छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि राजद मतलब राष्ट्रीय जहरीला दल है. यह वह दल है जिसने समाज में जाति, धर्म, भ्रष्टाचार, वंशवाद और परिवारवाद व सैलरी घोटाला का जहर घोला है. उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है नामकरण से राजनीति में फजीहत हुई है.
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार के गोपालगंज, सीवान, सारण जिले में जहरीली शराब पीने (Bihar Hooch Tragedy) से कई लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. इसके बाद प्रदेश में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शराबबंदी को लेकर निशाना साध रहे हैं.
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…
आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…