Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Diwali 2024: दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से साल भर होगा लाभ

Diwali 2024 Vastu: दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए विशेष रूप से तैयारी करने की जरूरत पड़ती है. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर किन चार चीजों को लगाना शुभ रहेगा.

Diwali Vastu Tips

दिवाली वास्तु टिप्स.

Diwali 2024 Vastu: दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस के साथ होगी. जबकि, दिवाली की त्योहार, गुरुवार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली पर मां लक्ष्मी के आगमन के लिए हर घर में साफ-सफाई की जा रही है. वौसे तो धनतेरस के दिन खरीदारी करने से संपन्नता बढ़ती है, लेकिन धन की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए विशेष रूप से तैयारी करने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के आगमन की तौयारी किस तरह करनी है, ताकि वे आपके घर में बरकत लाएं.

मां लक्ष्मी के पैर के चिह्न

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के पैर के चिह्न को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं. इसको लगाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि पैर के निशान घर के अंदर की ओर हो.

स्वास्तिक

दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न लगाना शुभ माना जाता है. वैसे तो इस दिन चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना गया है लेकिन अगर चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा सकते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर रोली से स्वास्तिक बनाएं. माना जाता है कि यह हर प्रकार की नकारात्मकता को दूर करता है. साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!

तोरण

धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में वास करने आती हैं. ऐसे में इस दिन घर के मुख्य द्वार पर उनके आगमन के लिए विधि-विधान से तोरण लगाएं. दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर आम और केले के पत्तों का तोरण बनाना शुभ है.

रंगोली

दिवाली के दिन रंगोली का विशेष महत्व है. माना जाता है कि रंगोली घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाती है. ऐसे में दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं. रंगोली के अवावा इस दिन मुख्य द्वार पर एक कलश में पानी भरकर रखें.

यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, घर में छा जाएगी दरिद्रता!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital