आस्था

Spiritual Lesson: डोंगरे जी की कहानी: माँ दुर्गा से मिली कड़ी सीख और भक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धा

बनारस में उस समय कथा वाचक व्यास डोगरे जी का जमाना था. बनारस का वणिक समाज उनका बहुत सम्मान करता था. वो चलते थे तो एक काफिला साथ चलता था. एक दिन वे दुर्गा मंदिर से दर्शन करके निकले तो एक कोने में बैठे ब्राह्मण पर दृष्टि पड़ी जो दुर्गा स्तुति पढ़ रहा था. वे ब्राह्मण के पास पहुंचे जो की पहनावे से ही निर्धन प्रतीत हो रहा था. डोगरे जी ने उसको इक्कीस रुपए दिए और बताया कि वह अशुद्ध पाठ कर रहा था. ब्राह्मण ने उनका धन्यवाद किया और सावधानी से पाठ करने लगा. रात में डोगरे जी को जबर बुखार ने धर दबोचा.

बनारस के टाप के डॉक्टर वहां पहुँच गए भोर में सवा चार बजे उठकर डोगरे जी बैठ गए और तुरंत दुर्गा मंदिर जाने की इच्छा प्रकट की. एक छोटी मोटी भीड़ साथ लिए डोगरे जी मंदिर पहुंचे वही ब्राह्मण अपने ठेहे पर बैठा पाठ कर रहा था.

डोगरे जी को उसने प्रणाम किया और बताया कि वह अब उनके बताए मुताबिक पाठ कर रहा है. वृद्ध कथा वाचक ने सर इंकार में हिलाया और बोले की पंडित जी. आपको विधि बताना हमारी भूल थी. घर जाते ही तेज बुखार ने धर दबोचा फिर भगवती दुर्गा ने स्वप्न में दर्शन दिए. वे क्रुद्ध थीं बोलीं कि तू अपने काम से काम रखा कर मंदिर पर हमारा वो भक्त कितने प्रेम से पाठ करता था तू उसके दिमाग में शुद्ध पाठ का झंझट डाल आया. अब उसका भाव लुप्त हो गया वह रुक रुक कर सावधानीपूर्वक पढ़ रहा है. जा और कह कि जैसे पढ़ता था बस वैसे ही पढ़े.

इतना कहते कहते डोगरे जी के आंसू बह निकले रुंधे हुए गले से बोले की महाराज उम्र बीत गयी पाठ करते माँ की झलक न दिखी, कोई पुराना पुण्य जागा था की आपके दर्शन हुए जिसके लिए जगत जननी को आना पड़ा आपको कुछ सिखाने की हमारी हैसियत नहीं है. आप जैसे पाठ करते हो वैसे ही करो जब सामने पड़े आशीर्वाद का हाथ इस मदांध मूढ़ के सर पर रख देना.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

22 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

28 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

30 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

32 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

43 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

54 minutes ago