क्या आपको हॉट डॉग खाना पसंद है. अगर हां, तो इस पृथ्वी पर एक ऐसा अद्भुत देश है जहां आप हॉट डॉग खाने या बेचने के बारे में सोंच भी नहीं सकते. वरना आप देशद्रोही कहलाएंगे. अब तक तो आपने अपने मस्तिष्क के इन्द्रियों को दौड़ा दिया होगा कि आखिर ऐसा कौन सा देश है जिसे हॉट डॉग खाने से समस्या हो सकती है. आपकी जिज्ञासा शांत करते हुए बताना चाहता हुं कि ये कोई और देश नहीं, ऐसी ही अजीबोगरीब फरमान की वजह से चर्चा में रहने वाला नॉर्थ कोरिया (North Korea Hot Dog Ban) है और फरमान देने वाले शासक किम जोंग उन हैं.
द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन (Kim Jong Un) ने देश में अपने शासनकाल के दौरान लगाए गए कठोर नियमों और कानूनों की लंबी सूची में एक नया आदेश है कि अगर कोई व्यक्ति सड़कों पर हॉट डॉग बेचता हुआ या अपने घरों में उन्हें पकाते हुए पाया जाता है, तो उसे लेबर कैंपों में भेज दिया जाएगा.
हॉट डॉग पर प्रतिबंध लगाने का यह विचित्र निर्णय किम जोंग द्वारा लगाए गए कई ऐसे नियमों में से सबसे नया है, जिसे वह देश में पश्चिमी प्रभावों और जीवन शैली पर लगाम लगाने के रूप में देखते हैं.
उत्तर कोरिया में, हॉट डॉग और प्रोसेस्ड मीट का इस्तेमाल आमतौर पर बुडे-जिगे (Budae-Jjigae) बनाने के लिए किया जाता है, जो एक टाईप का मसालेदार नूडल सूप होता है. यह पड़ोसी दक्षिण कोरिया से आयात किए जाने के बाद देश में लोकप्रिय हो गया. हालांकि, दक्षिण कोरिया को किम जोंग पश्चिमी समर्थक मानते हैं.
ताजा हालात पर बात करते हुए उत्तरी कोरिया के उत्तरी प्रांत रयांगगांग के एक विक्रेता ने कहा, “बाजार में बुडे-जिगे की बिक्री बंद हो गई है. पुलिस और बाजार प्रबंधन ने कहा है कि इसे बेचते हुए पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बंद कर दिया जाएगा.”
इतना ही नहीं, एक अन्य विवादास्पद निर्णय में किम जोंग ने हाल ही में तलाक को भी ‘अपराध’ घोषित किया है और सभी तलाकशुदा जोड़ों को सजा के तौर पर छह महीने के लिए श्रम शिविरों में निर्वासित करने का आदेश दिया है.
रिपोर्ट के अनुसार, रयांगगांग के एक निवासी ने बताया, “मैं किमजोंगसुक काउंटी पीपुल्स कोर्ट गया था, जहां 12 लोगों को तलाक का आदेश मिला. फैसले के तुरंत बाद, उन्हें काउंटी श्रम प्रशिक्षण शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया.”
ये भी पढ़ें: ₹100 का भारतीय नोट 56 लाख में नीलाम, ₹10 के नोट ने भी छुआ 12 लाख का आंकड़ा, जानें क्यों हैं खास
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…