देश

Delhi: सीमापुरी में नाबालिग से बलात्कार, आरोपी के सहयोगी पर नहीं हुई कार्रवाई!

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी में आने वाले झिलमिल औद्योगिक इलाके के राजीव कैंप में एक 9 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथ देने के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. इतना ही नहीं आरोपी की मां पर भी पीड़ित बच्ची को धमकाने का आरोप है.

यह है पूरा मामला

झिलमिल औद्योगिक इलाके के राजीव कैंप में अशोक (परिवर्तित नाम) अपने परिवार के साथ रहते हैं. शुक्रवार (22 नवंबर) की शाम उनकी 9 साल की बेटी गली में खेल रही थी. तभी पड़ोस में रहने वाला अमित नाम का लड़का उसे बहलाकर पड़ोस के एक मकान में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया. थोड़ी देर बाद उसके दोस्त गोलू ने उसे बाहर आने के लिए आवाज लगाई कि उसकी मम्मी आ रही है. तब आरोपी अमित बच्ची को घर से बाहर छोड़कर वहां से चला गया. पीड़ित बच्ची ने पूरी घटना अपने चाचा को बताई, जिसके बाद चाचा और मां थाने पहुंचे और बच्ची के बयान पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया.

परिजनों का आरोप

पीड़ित बच्ची के पिता का आरोप है कि जिस समय उनकी बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, उस समय गोलू नामक लड़का भी उस घर के बाहर मौजूद था. उसी ने आरोपी को आवाज देकर बाहर बुलाया था. बच्ची के बयान देने के बावजूद उस लड़के के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई है. उनका यह भी आरोप है कि आरोपी लड़के की मां ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर उनकी बच्ची को धमकाया था.

असंवेदनशीलता का आरोप

पीड़ित बच्ची के पिता के अनुसार, अस्पताल में भर्ती उनकी बच्ची की कुछ जांच होनी थी, लेकिन बच्ची के साथ मौजूद महिला पुलिसकर्मी उसे छोड़कर चली गई. लिहाजा जांच अगले दिन की गई. इसके अलावा डॉक्टर ने उनसे यह भी बोला कि बच्ची की छुट्टी पुलिस की मौजूदगी में ही की जाएगी, लेकिन जांच अधिकारी वहां नहीं गई. लिहाजा बच्ची की छुट्टी कराने के लिए उनसे लिखवाकर लिया गया कि वह पुलिस की मर्जी के बिना बच्ची को घर ले जा रहे हैं.

क्या बोली पुलिस

इस मामले में पूछने पर सीमापुरी थानाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी के लिए पुलिस की मौजूदगी की जरूरत नहीं होती. अब डॉक्टर ने ऐसा क्यों कहा? यह तो वह ही बता सकते हैं. रही बात पुलिस की कार्रवाई कि तो आरोपी युवक को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके जिस साथी के बारे में आरोप लगाया गया है, उसके विषय में भी पूछताछ की जाएगी और अगर वह इसमें शामिल पाया गया तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

सुबोध जैन

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

26 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

39 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

40 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago