फोटो-सोशल मीडिया
Eid 2024 in India: ईद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्सव सा माहौल है. सभी चांद निकलने का इंतजार कर रहे हैं. भारत में ईद-उल-फ़ित्र बुधवार (10 अप्रैल, 2024) को होगी या फिर गुरुवार (11 अप्रैल, 2024) को इसको लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है. तो वहीं इसको लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चीफ मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मंगलवार को अहम जानकारी मीडिया के साथ शेयर की है. नमाज को लेकर उन्होंने अपील की है कि सड़क पर नमाज अदा न करें. तो वहीं ईद को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है.
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मीडिया से की गई बातचीत के दौरान बताया कि ”चांद आज दिखता है तो ईद 10 अप्रैल को मनाई जाएगी. ऐसा नहीं होता है तो ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी.” वह आगे बोले कि चांद दिखने के आधार पर ईद-उल-फ़ित्र (Eid-ul-Fitr 2024) बुधवार या गुरुवार को मनाई जाएगी. मेरी अपील है कि ईद-उल-फ़ित्र में गरीब लोगों की दिल से मदद करें. इसी के साथ ही उन्होंने नमाज को रोड पर अदा न करने की अपील करते हुए कहा कि किसी को परेशानी न हो, इसके लिए रोड पर नमाज अदा न करें. ईद के दिन परिवारवालों के साथ ही देश की भलाई के लिए भी दुआ करें. बता दें कि सऊदी अरब में भी 8 अप्रैल की शाम को तो चांद नहीं दिखा है तो वहीं संयुक्त अरब अमीरात और कतर में भी चांद नहीं दिखा है. माना जा रहा है कि अगर आज सऊदी अरब में चांद दिखता है तो ईद अगले दिन यानी 10 अप्रैल को मनाई जाएगी.
ईद-उल-फ़ित्र से को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह दिखाई दे रहा है. बाजारों में रौनक छाई हुई है. नए कपड़ों से लेकर खाने के लिए भी सामग्री की खरीदारी की जा रही है. भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच भी बाजारों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं. ईद से पहले मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को साफ-सफाई और पुताई के साथ ही रंग-बिरंगी झालरों से सजा लिया है. रात में मुस्लिम इलाके जगमग रोशनी से नहाए हुए दिखाई दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
PMLA BAIL REJECTED BY HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर…
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार…
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…
तुलसी माला और रुद्राक्ष को एक साथ पहना जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे…