हनुमान मंदिर.
Famous Temple of Hanuman ji: धर्म-शास्त्रों और पुराणों में ज्येष्ठ मास के दौरान हनुमान जी की उपासना का खास महत्व बताया गया है. इस महीने पड़ने वाला बड़ा मंगल हर हनुमान भक्त के लिए खास होता है. ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा 28 मई को यानी आज है. इसके बाद 4, 11 और 18 जून को क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा बड़ा मंगल पड़ेगा. इस कड़ी में हनुमान जी के ऐसे 7 प्रचीन मंदिर के बार में जानते हैं जहां से भक्त खाली हाथ नहीं लौटते.
अयोध्या, प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली है. यहां का सबसे प्रसिद्ध और प्रचीन हनुमान मंदिर हनुमानगढ़ी के नाम से जाना जाता है. यहां 60 सीढ़ियां चढ़ने के बाद हनुमान जी के दर्शन होते हैं.
हनुमान जी का यह प्रचीन मंदिर, राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाड़ियों के बीच मेहंदीपुर नामक जगह है. यह मंदिर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर है.
सालासर बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान के चुरु जिले में स्थित है. जिस जगह पर यह मंदिर स्थित है उसका नाम सालासर है. इसलिए इस मंदिर को सालासर वाले बाला जी के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा दाढ़ी-मूंछ से सुशोभित है. यहां से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता है.
हनुमान जी के इस मंदिर की महिमा बड़ी निराली है. पुणे के गणेशपेठ स्थित यह प्रचीन हनुमान मंदिर काफी प्रसिद्ध है. हनुमान जी का यह मंदिर तररीबन 350 साल पुराना बताया जाता है. इस हनुमान मंदिर की खास बात यह है कि यहां हनुमान जी की दाईं ओर श्रीगणेश की मूर्ति भी है.
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर महाभारत काल का है. कहा जाता है कि यहां स्थित हनुमान जी स्वयंभू हैं. यह प्रचीन हनुमान मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है.
तमिलनाडु के कुंबकोपम नामक स्थान पर स्थित श्री पंचमुख आंजनेयर मंदिर में हनुमान जी पंचमुख के विग्रह रूप में स्थापित हैं. कहते हैं कि इस मंदिर में हनुमान जी के इस स्वरूप के दर्शन से हर प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं. मान्यता है कि हनुमान जी ने अहिरावण और महिरावण का वध किया था.
यह भी पढ़ें: हनुमान जी इस मंदिर में पत्नी के साथ देते हैं भक्तों को दर्शन, एक खास वजह से करनी पड़ी थी शादी, ये है रहस्य
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…