देश

Mizoram: आइजोल में भारी बारिश से मचा कोहराम, खदान ढहने पर 21 की मौत; सीएम ने बुलाई बैठक, सभी स्कूल बंद

Mizoram Heavy Rain: मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में हुई भारी बारिश से कोहराम मच गया है. यहां पर एक पत्थरों की खदान ढहने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है. सभी के शव निकाले जा चुके हैं. 7 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं. भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. तो वहीं राहत व बचाव कार्य के लिए पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं. नदी किनारे रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मजबूर हैं. इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने तत्काल बैठक बुलाई है तो वहीं स्कूलों को भी बंद करने का निर्देश दे दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक भारी बारिश के कारण सुबह के छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच ये घटना घटी है. इस सम्बंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला का बयान सामने आ रहा है. उन्होंने कहा है कि अब तक मलबे से 21 शव को बाहर निकाला गया है. दो लोगों को बचाया गया है. मलबे में अभी कई लोग दबे हुए हैं. सात मृतक स्थानीय हैं तो वहीं तीन दूसरे राज्य के हैं.

ये भी पढ़ें-चुनाव के बीच सपा को पूर्वांचल में बड़ा झटका, अमित शाह से मुलाकात के बाद नारद राय ने किया ये ऐलान, अखिलेश यादव पर लगाए बड़े आरोप

देश के अन्य हिस्सों से कटा आइजोल

बता दें कि अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन होने की वजह से आइजोल देश के अन्य हिस्सों से कट गया है.

सीएम ने बुलाई बैठक

बता दें कि यहां पर चक्रवात रेमल का भारी असर देखने को मिल रहा है. राज्य में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ है. घटना को देखते हुए मिजोरम सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रभावित लोगों को कुल 15 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिलेगी, तो वहीं मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. वहीं वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए सीएम ने गृह मंत्री के. सपडंगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक बैठक की है. वहीं खबर सामने आ रही है कि इस घटना में तीन लोग लापता भी हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

5 seconds ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

1 minute ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

7 minutes ago

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बना लूटपाट का केंद्र…! छोटे देशों की लीग्स से कर रहा अवैध ‘वसूली’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर अबू धाबी T10 लीग में अपने खिलाड़ियों को NOC देने…

16 minutes ago

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

47 minutes ago