राजयोग
Gajkesari Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि में विराजमान हैं. वहीं मीन राशि में 25 जनवरी की रात को चंद्र देव भी प्रवेश करने वाले हैं. इन दोनों के मीन राशि में एक साथ होने पर गजकेसरी योग का निर्माण होगा.
इसे अत्यंत ही शुभ योग माना जाता है. इसके प्रभाव से धीरे-धीरे व्यक्ति के पास सभी तरह की सुख सुविधाएं होने लगती हैं. वहीं इस दौरान धन लाभ भी होता है. इस योग का सभी राशियों पर आंशिक या पूर्ण असर देखने को मिलेगा. ऐसे में तीन राशियों को इससे अत्यधिक लाभ होता हुआ दिख रहा है. आइए जानते हैं ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी है, जिनकी किस्मत के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं.
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
वृषभ राशि वालों के कर्म स्थान यानी दसवें स्थान पर यह राजयोग बनने जा रहा है. इस कारण करियर के लिहाज से यह बेहद ही खास रहने वाला है. जिससे बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है.
इस दौरान इनके धन- धान्य में वृद्धि होगी. यह योग समाज में मान-सम्मान भी दिलाता है. वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. इस अवधि में रोजगार के क्षेत्र में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग नवम भाव में बनमे के कारण अनुकूल सिद्ध हो सकता है. नवम भाव को त्रिकोण भाव भी माना गया है. इसलिए इस समय आपके उपर किस्मत मेहरबान रहेगी. इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है.
इस राशि वाले लोगों को भी नई नौकरी मिल सकती है. इस दौरान जहां कारोबार में कामयाबी मिलेगी वहीं, लंबे समय के लिए किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Mahavidya: मां महात्रिपुर सुन्दरी की साधना से होती है सभी कामनाओं की पूर्ति, इस विधि और मंत्र से करें मां कि पूजा
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि वालो के लिए गजकेसरी राजयोग सप्तम भाव में बनने जा रहा है, जोकि इनके लिए बेहद ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है. सप्तम भाव को वैवाहिक जीवन और रिलेशनसिप का भाव माना जाता है. इस समय कन्या राशि वाले लोग नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.
बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है. इस दौरान इनके विदेश यात्रा का भी संयोग बन सकता है. आर्थिक मामलों में जहां उन्नति होगी, वहीं वैवाहिक जीवन में संबंध मजबूत होंगे.
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…
आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…
20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…