खेल

Shubman Gill को राहुल द्रविड़ ने दी गजब सलाह, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Rahul Dravid’s next challenge for Shubman Gill: क्या टीम इंडिया में ओपनिंग कॉम्बिनेशन की प्रॉब्लम खत्म हो गई है, क्या वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के पास बेस्ट ओपनिंग कॉम्बिनेशन तैयार है? हाल ही में खेले गए वनडे सीरीज के बाद युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट का नया चेहरा बनकर सामने आए हैं. 23 साल के इस बल्लेबाज ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की. इतना ही नहीं तीन मैचों की सीरीज में शुभमन ने 360 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक, एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 128 से ज्यादा का रहा. साथ ही उनके बल्ले से 14 छक्के, 38 चौके निकले. वैसे तो गिल को आमतौर पर क्लासिक बल्लेबाज माना जाता था लेकिन कीवी गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने अपना विस्फोटक अंदाज भी दिखाया. इस युवा बल्लेबाज की पारी देखकर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें गजब सलाह दी है.

द्रविड़ ने गिल से कहा कि तुम्हें विराट और रोहित को हराना है

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल को एक नई चुनौती दी है. शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. गिल की बेस्ट बल्लेबाजी को देखकर हेड कोच भी खुश हैं और उन्होंने इस बल्लेबाज को गजब सलाह दी. हेड कोच ने शुभमन से कहा कि तुम्हें विराट और रोहित को हराना है. दरअसल राहुल द्रविड़ ने ये बात गिल को मजाक ही मजाक में कही.

दरअसल राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई टीवी के लिए शुभमन गिल से बातचीत की. इस वीडियो में राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल से कहा कि तुम्हें रोहित और विराट के क्रीज पर रहने तक बल्लेबाजी करते रहना चाहिए. साथ ही द्रविड़ ने शुभमन गिल से कहा कि वो रनों के मामले में विराट और रोहित को हरा दें क्योंकि इससे फायदा ही होगा.

ये भी पढ़ें: Team India: भारत अब वनडे क्रिकेट का नया बादशाह, मिशन वर्ल्ड कप के लिए तैयार टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल 
– पहला वनडे- 208 रन
– दूसरा वनडे- 40 रन*
-तीसरा वनडे- 112 रन

गिल का करियर
शुभमन गिल को इंडियन क्रिकेट का अगला बड़ा नाम माना जाता है. 2019 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने अबतक 21 वनडे में 4 शतक लगाते हुए 254 रन, 13 टेस्ट मैचों में 1 शतक जड़ते हुए 736 रन और 3 टी 20 मैचों में 46 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड
-21 मैच, 21 पारियां, 1254 रन
-73.76 औसत, 4 शतक, 5 अर्धशतक
-142 चौके, 27 छक्के

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

35 minutes ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

46 minutes ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

1 hour ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

7 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

8 hours ago