आस्था

Ganesh Chaturthi 2024: दिल्ली के 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिर, जहां भक्तों पर कृपा बरसाते हैं गणपति बप्पा

Ganesh Chaturthi 2024 5 Famous Ganesh Temples in Delhi: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है. यही वजह है कि किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत से पहले गणपति का स्मरण किया जाता है. हर साल भाद्रपद यानी भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से अनंत चतुर्दशी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है. इस दौरान पूरे 10 दिनों भगवान गणेश के भक्त उनकी उपासना में तल्लीन रहते हैं. इस साल गणेश उत्सव 7 से 17 सितंबर तक चलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं राजधानी दिल्ले के कुछ खास और प्रसिद्ध गणेश मंदिर के बारे में.

गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित गणेश मंदिर को लेकर मान्यता है यह राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. इस गणेश मंदिर की स्थापना साल 1952 में की गई थी. इस मंदिर को वी. शंक्कर अय्यर ने स्थापित किया था. गणेश चतुर्थी के दिन इस मंदिर में भक्तों भीड़ उमड़ती है. यह गणेश मंदिर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक है.

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है. इस मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए जाते हैं. बता दें कि इस गणेश मंदिर की स्थापना साल साल 1996 में हुई थी. इस गणेश मंदिर के लोकेशन की बात करें तो यह सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक है.

चांदनी चौक के पुरानी गलियों के मार्केट में स्थित श्रीगणेश मंदिर भव्य और बहुत पुराना है. कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना 19वीं शताब्दी में की कई थी. इस मंदिर में गणपित के दर्शन के लिए दिल्लीवासियों के अलावा दूर-दूर से भक्त पधारते हैं. गणेश उत्सव के दौरान इस मंदिर को बहुत अच्छे ढंग से सजाया जाता है.

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित श्रीगणेश मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है. इस गणेश मंदिर की स्थापना 1970 के दशक में की गई थी. इस मंदिर में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. यह गणेश मंदिर का नजदीकी मेट्रो स्टेशन आके आश्रम है.

दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 में स्थित श्रीशुभ सिद्धि विनायक मंदिर बेहद प्रसिद्ध और भव्य है. गणेश उत्सव के दौरान इस मंदिर में भव्य तैयारी की जाती है. इस गणेश मंदिर का निर्माण साल 1990 में किया गया था.

Dipesh Thakur

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

35 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

55 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago