आस्था

Ganga Dussehra 2024: ब्रह्मा के कमंडल से मुक्त होकर धरती पर कैसे पहुंचीं मां गंगा? बेहद खास है ये पौराणिक कथा

Ganga Dussehra 2024: पतित पावनी मां गंगा धरती पर आने से पहले ब्रह्मा जी के कमंडल में थीं, जिसका जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. कहा जाता है कि ज्येष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को मां गंगा ब्रह्मा जी के कमंडल से मुक्त होकर पृथ्वी पर आईं. इसलिए प्रत्येक साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के रूप में मनाया जाता है. इस बार गंगा दशहरा का शुभ संयोग रविवार, 16 जून को बनने जा रहा है. कहते हैं कि मां गंगा ने भागीरथ के पूर्वजों की शापित आत्माओं को मुक्ति दिलाने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुईं. इससे पहले तक मां गंगा का का निवास स्वर्ग लोग में स्थित ब्रह्मा जी के कमंडल में था. आइए जानते हैं मां गंगा के जन्म और मुक्ति की पौराणिक कथा.

गंगा का जन्म कैसे हुआ?

पौराणिक ग्रंथों में मां गंगा के जन्म से जुड़े दो प्रसंगों के उल्लेख मिलते हैं. एक कथा के मुताबिक, ब्रह्मा जी के कमंडल से एक अति सुंदर कन्या की उत्पत्ति हुई. कहते हैं कि सृष्टि को बली राक्षस से मुक्त कराने के बाद भगवान ब्रह्मा ने विष्णु जी के पैर धोए और इसके बाद उस जल को अपने कमंडल में भर लिया. जिसके तेज से ब्रह्मा जी के कमंडल में मां गंगा का जन्म हुआ. ब्रह्मा जी ने गंगा हिमालय को सौंप दिया.

दूसरी कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव ने ब्रह्मा, विष्णु और नारद मुनि के सामने संगीत का तान छेड़ा. जिसके प्रभाव से भगवान विष्णु को पसीना आने लगा. जिसको उन्होंने अपने कमंडल में भर लिया. कहते हैं कि इसी कमंडल के जल से गंगा की उत्पत्ति हुई और वो ब्रह्मा जी के संरक्षण में रहने लगी.

भगवान शिव की जटा में क्यों समा गई मां गंगा?

पौराणिक कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी के श्राप की वजह से मां गंगा को धरती पर आ पड़ा. एक अन्य कथा के अनुसार, मां गंगा भगवान शिव को पति के रूप में पाना चाहती थीं. जिसके लिए उन्होंने वर्षों तक घोर तपस्या भी कीं. बाद में भगवान शिव जब मां गंगा की तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने मां गंगा को अपने साथ रखने का वरदान दिया. कहते हैं कि इसी वरदान के कारण जब मां गंगा धरती पर पूर वेक के साथ धरती पर उतरीं तो जल प्रलय आ गया. धरती को जल प्रलय के बचाने के लिए भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं में समा लिया.

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: धरती पर आने से पहले ब्रह्मा जी के कमंडल में क्यों थीं मां गंगा? ये है उनके जन्म की पौराणिक कथा

Dipesh Thakur

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

34 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

39 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago